{"_id":"6a3592e82421ac5c5904b11a","slug":"the-general-public-availed-themselves-of-the-benefits-on-the-final-day-of-the-public-welfare-camps-kaithal-news-c-245-1-kn11005-151123-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जन कल्याण शिविरों के अंतिम दिन आमजन ने उठाया लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जन कल्याण शिविरों के अंतिम दिन आमजन ने उठाया लाभ
विज्ञापन
जन कल्याण शिविर के दौरान लगी स्टॉल का निरीक्षण करते अधिकारी। प्रवक्ता
कैथल। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय जन कल्याण शिविरों का शुक्रवार को समापन हो गया। उपायुक्त अपराजिता के दिशा-निर्देश और एसडीएम संजय कुमार, एसडीएम अजय हुड्डा और एमडी शुगर मिल कृष्ण कुमार के मार्गदर्शन में लघु सचिवालय के सभागार में शिविरों का आयोजन किया गया।
शिविरों में अधिकारियों और कर्मचारियों ने नागरिकों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान किया। एसडीएम अजय हुड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित इन शिविरों में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और उनका लाभ उठाया। पूंडरी में आयोजित शिविर के दौरान एमडी शुगर मिल कृष्ण कुमार ने अधिकारियों और कर्मचारियों को नागरिकों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखते हुए उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। शिविरों में आमजन की सुविधा के लिए विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। वन विभाग ने शिविर में पौधे भी बांटे।
पूंडरी, कलायत और गुहला-चीका में बीडीपीओ कार्यालयों में जन कल्याण शिविर लगाए गए। एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि शिविरों का उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरल और शीघ्रता से पहुंचाना है।