{"_id":"696d3df8061e6c8a9606b8e0","slug":"the-first-15-days-of-january-were-colder-than-last-year-the-temperature-was-13-degrees-kaithal-news-c-245-1-kht1012-143788-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पिछले साल से अधिक ठंडे रहे जनवरी के पहले15 दिन,13 डिग्री रहा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पिछले साल से अधिक ठंडे रहे जनवरी के पहले15 दिन,13 डिग्री रहा तापमान
Mon, 19 Jan 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 19 Jan 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
कैथल। पिछले साल के मुताबिक अबकी बार जनवरी माह में ठंड ज्यादा पड़ी है। 18 में से 15 दिन तक धुंध छाई रही, जबकि पिछले बार की बात करें तो 18 में से सात दिन धुंध छाई रही थी। पिछले वर्ष से ठंड ज्यादा पड़ी है। 2025 में अधिकतम तापमान 18 जनवरी तक 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं गया था, जबकि इस बार 13 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान पहुंच गया और करीब एक सप्ताह तक धूप नहीं निकली।
यह ठंड गेहूं की फसल के लिए वरदान साबित हुई है। ठंड से गेहूं की फसल का अच्छा फुटाव हुआ है। गेहूं की पैदावार अच्छी निकलने का अनुमान है। दवा व खाद किसानों को कम डालना पड़ा है। हालांकि जनवरी के महीने में पिछले वर्ष दो बार बारिश हुई। इस बार एक दिन बूंदाबांदी हुई।
मौसम विभाग के अनुसार अब आगामी दिनों में तापमान बढ़ेगा व लोगों को ठंड से राहत मिलने का अनुमान है। 22 जनवरी से लेकर 26 जनवरी तक आसमान में बादल छाए रहने की उ म्मीद जताई है। जिलेभर में 27 जनवरी को बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन
रविवार सुबह भी छाई धुंध : रविवार सुबह ही धुंध छा गई। धुंध छाने के कारण वाहन चालकों को आने- जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। 10 बजे के करीब धूप निकल आई। धूप निकलने के बाद पार्कों में चहल पहल देखी गई। ठंड से भी काफी हद राहत मिली। पिछले कई दिनों से ठंड ने ठिठुरन बढ़ाई हुई थी।
लोगों का घर से निकला मुश्किल भरा हो रहा था कामकाज के लिए ही मात्र घर से लोग बाहर निकल रहे थे। अब बाजार सुनसान हो गए थे। अब फिर धूप निकलने के बाद बाजारों में चहल पहल बढ़ी है। रविवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री व न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर धूप के बीच आसमान में बादल छाए रहे। संवाद