{"_id":"67eee45bbcce6fa86208948c","slug":"the-fire-department-will-build-an-ultra-modern-fire-station-kaithal-news-c-18-1-knl1004-616555-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: दमकल विभाग बनाएगा अल्ट्रा मॉडर्न फायर स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: दमकल विभाग बनाएगा अल्ट्रा मॉडर्न फायर स्टेशन
Fri, 04 Apr 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 04 Apr 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। दमकल विभाग की ओर से शहर में अल्ट्रा मॉर्डन फायर स्टेशन बनाया जाएगा। इसके लिए विभाग के अधिकारियों की ओर से प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इसके लिए अग्निशमन सेवा विभाग के मुख्यालय को स्थानीय अधिकारियों ने पत्र लिखकर जिस पर मुख्यालय की ओर से जगह उपलब्ध करवाने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, अभी तक इसके लिए जगह नहीं मिल पाई है, लेकिन विभाग के अधिकारी इसके लिए जमीन की तलाश कर रहे हैं। जमीन मिलते ही निर्माण संबंधित प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। इसके निर्माण पर करीब 17 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। स्टेशन बनने से जिले के लोगों को काफी फायदा होगा। कर्मचारी कार्यालय के पास निवास स्थान होने के कारण 24 घंटे ड्यूटी के लिए तैयार रहेंगे और बड़ी घटना पर तुरंत काबू पाया जा सकेगा।
मॉडर्न स्टेशन बनने से कर्मचारियों और अधिकारियों को एक जगह कार्यालय, स्टाफ के लिए क्वार्टर, विभाग का रेस्ट हाउस व अन्य सुविधाएं मिल सकेंगी। इस सेंटर में आग बुझाने के लिए आधुनिक उपकरण व मशीनें उपलब्ध रहेंगी। मशीनों में वाटर ब्राउजर, फायर फाइटर, बाइक बुलेट फायर, आधुनिक गाड़ियां व अतिरिक्त वाहन उपलब्ध रहेंगे। आगजनी की बड़ी से बड़ी घटना के लिए टीमें तैयार रह सकेंगी। वहीं मॉक ड्रिल जैसे कार्य भी यहीं हो सकेंगे।
विज्ञापन
इस संबंध में दमकल विभाग के केंद्र अधिकारी गुरमेल सिंह ने बताया कि इससे पहले प्रदेश में केवल पानीपत में अल्ट्रा मॉडर्न फायर सेंटर है। इसके बाद अब कैथल में बनेगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए सेक्टर 18 में जमीन तलाश की जा रही है। उम्मीद है कि जगह जल्द मिल जाएगी। उसके साथ ही निर्माण संबंधित प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विभाग के पास 50 प्रतिशत स्टाफ की कमी
n
गेहूं का सीजन शुरू है और इस समय दमकल विभाग सचेत है लेकिन विभाग पास करीब 50 फीसद स्टाफ की कमी है। गौरतलब है कि इस सीजन में गर्मी बढ़ने के कारण गेहूं की फसल में अक्सर आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। कहीं तारों के टकराने से तो कहीं लापरवाही की वजह से आग लगने की घटनाएं हो जाती हैं। खेतों में खड़ी फसल या काटकर रखी गई गेहूं की फसल में जैसे ही आग लगती है तो सभी को दमकल विभाग की जरूरत पड़ती है।
n
कैथल जिले का दमकल विभाग स्टाफ की कमी से जूझ रहा है। दमकल विभाग के पास केवल 50 प्रतिशत ही स्टाफ है। विभाग के पास जो स्टाफ मौजूद है उसे अब आठ की जगह 12 घंटे की ड्यूटी करनी पड़ रही हैं, जिसका उन्हें अलग से वेतन भी नहीं मिलता। ऐसे में आगामी गर्मी के सीजन और गेंहू के सीजन में जिलावासियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।