Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The final publication of the special intensive revision of electoral rolls will take place on November 30.

Kaithal News: मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण का 30 नवंबर को होगा अंतिम प्रकाशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
The final publication of the special intensive revision of electoral rolls will take place on November 30.
कैथल। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अपराजिता ने बताया कि जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित कार्य पूरा हो चुका है। इसके बावजूद मतदाता सूचियों की दोबारा जांच और क्रॉस चेकिंग कर लें, ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि या अशुद्धि को दूर किया जा सके। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार नोटिस चरण और दावे एवं आपत्तियों के निपटान की प्रक्रिया 20 नवंबर तक जारी रहेगी। इसके बाद मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 30 नवंबर को किया जाएगा। डीसी अपराजिता विशेष गहन पुनरीक्षण के संशोधित कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों की बैठक ले रही थीं। इससे पहले मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा ए श्रीनिवास ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्तों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा के निर्देशानुसार जिले में फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का संशोधित कार्यक्रम जारी हो चुका है। यह कार्यक्रम 1 जुलाई 2026 को क्वालिफाइंग तिथि मानकर निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए सभी संबंधित अधिकारी पुनरीक्षण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय-सीमा में पूरा करना सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने से वंचित न रहे और सूची में मौजूद त्रुटियों को समय रहते ठीक किया जा सके। इस मौके पर एडीसी डॉ. सुशील कुमार, एसडीएम संजय कुमार, सीटीएम कैप्टन प्रमेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed