फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The fight between the four in Sinand

सिणंद में चार के बीच मुकाबला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
The fight between the four in Sinand
कैथल। गांव सिणंद में पंचायत चुनाव में इस बार चार उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। गांव में सरपंच का पद अनुसूचित वर्ग में महिला के लिए आरक्षित है। यहां के 2070 मतदाता इन उम्मीदवारों का भविष्य तय करेंगे। गांव के माहौल की बात करें तो हर उम्मीदवार मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के प्रयासों में जुटा है। सुबह, दोपहर और शाम के समय गांव में हर चौक, चौराहे और चौपालों में चुनावी चर्चाएं चल रही हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण सुनील कुमार, रमेश, महेंद्र सिंह, सुरेंद्र व प्रदीप ने बताया कि उम्मीदवार सुबह ही मतदाताओं से मिलने के लिए घरों से निकल पड़ते हैं। देर शाम तक गांव की हर गली में यही माहौल रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की आबादी चार हजार के करीब है। अभी तक ग्रामीणों को ये समझ नहीं आ रहा है कि आखिर किस उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करें। गांववासी भी गांव के मुद्दों को लेकर कार्य करने वाले उम्मीदवार के पक्ष में मतदान की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में दो उम्मीदवारों ने 12वीं और दो ने अपनी योग्यता 10वीं पास तक प्रदर्शित की है। गांव साक्षरता दर 70 प्रतिशत से ज्यादा है। शिक्षा के क्षेत्र में गांव और ज्यादा तेजी से बढ़े, इस संबंध में भी ग्रामीणों की चर्चाएं जारी हैं। ग्रामीण गांव के 10 वार्डों में एक समान कार्य करवाने वाले उम्मीदवार के पक्षधर नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में सफाई, निकासी, खेल स्टेडियम व पुस्तकालय की समुचित व्यवस्था नहीं है। गांववासी पिछले लंबे समय से इन समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे हैं। इस बार उम्मीदवार भी इन मुद्दों पर काम करने का आश्वासन दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बीती पंचायतों के कार्यकाल में भी गांव में कार्य तो हुए हैं, लेकिन अभी गांव के और ज्यादा विकास की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed