फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The family members raised the demand for the arrest of the accused

Kaithal News: परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की उठाई मांग

Mon, 01 Sep 2025 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 01 Sep 2025 06:03 AM IST
विज्ञापन
The family members raised the demand for the arrest of the accused
कैथल। सीवन में नवविवाहिता की आत्महत्या के मामले में अभी तक केवल दो आरोपियों की हो गिरफ्तारी पाई है। चार आरोपी अभी तक फरार चल रहे हैं। पुलिस की ओर से कार्रवाई से परिजन असंतुष्ट है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उचित कदम उठाने की मांग की ।
दरअसल, सीवन गांव में 27 वर्षीय नवविवाहिता रेखा उर्फ पायल ने गत 13 अगस्त की रात के समय पंखेे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। इस घटना पर नवविवाहिता के मायका पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर उनकी बेटी को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे। इस पर नवविवाहिता के पति सहित ससुराल पक्ष के अन्य पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र जिले के शाहबाद खंड के कलसाना गांव निवासी मेघराज सिंह ने सीवन थाने में दी गई शिकायत में बताया था कि उनकी 27 वर्षीय बेटी रेखा उर्फ पायल का विवाह सितंबर 2024 में सीवन निवासी प्रदीप के साथ हुआ था। शादी के कुछ समय बाद से ही रेखा का पति प्रदीप, ससुर पवन उर्फ पप्पू, सास पूनम, जेठ आदित्य, जेठानी भारती और चाचा ससुर कुलदीप उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। मेघराज सिंह ने बताया कि उनकी बेटी को कम दहेज लाने को लेकर ताने मारते थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed