{"_id":"6a35928bb1f436de970c9fb8","slug":"the-family-had-gone-to-haridwar-thieves-made-off-with-gold-kaithal-news-c-245-1-kht1012-151147-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: हरिद्वार घूमने गया हुआ था परिवार, चार लाख का सोना, एक लाख की चांदी और ढाई लाख रुपये नकदी ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: हरिद्वार घूमने गया हुआ था परिवार, चार लाख का सोना, एक लाख की चांदी और ढाई लाख रुपये नकदी ले गए चोर
विज्ञापन
फोरेंसिक टीम घर की जांच करते हुए। संवाद
कैथल। हरिद्वार दर्शन के लिए गए एक परिवार के मकान को निशाना बनाते हुए चोर लाखों रुपये के आभूषण और नकदी ले गए। अर्जुन नगर क्षेत्र में हुई इस वारदात में चोर करीब चार लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण, एक लाख रुपये की चांदी और ढाई लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। सूचना मिलने पर थाना शहर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए।
पुलिस को दी शिकायत में अर्जुन नगर खनौरी रोड निवासी मदन लाल ने बताया कि वह 14 जून की रात करीब 10 बजे अपने परिवार के साथ हरिद्वार घूमने के लिए गए थे। घर से निकलते समय उन्होंने सभी दरवाजों पर ताले लगाए थे। 18 जून की सुबह उनकी मकान मालकिन मीनू पत्नी दीपक वर्मा का फोन आया कि मकान का ऊपर वाला दरवाजा खुला हुआ है और नीचे लगे ताले भी गायब हैं।
सूचना मिलते ही वे उसी रात परिवार सहित वापस घर पहुंचे। घर के अंदर प्रवेश करने पर चोरी की वारदात का पता चला। सभी कमरों के ताले टूटे हुए थे और अलमारियों का सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि चोर करीब 36 ग्राम सोने के आभूषण चोरी कर ले गए हैं। इनमें सोने के सिक्के, टॉप्स, चेन-लॉकेट, नथ और अन्य कीमती जेवर शामिल हैं। इसके अलावा चोर करीब 500 ग्राम चांदी का सामान भी ले गए। चोरी हुए सामान में चांदी का कड़ा, पाजेब, अंगूठी और भगवान श्रीकृष्ण की चांदी की बांसुरी शामिल है। घर में रखी करीब 2.50 लाख रुपये की नकदी भी गायब मिली। पीड़ित परिवार के अनुसार कुल चोरी का आंकड़ा सात लाख रुपये से अधिक का है।
विज्ञापन
-- -- -- --
पुलिस की प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि चोर मकान की ऊपरी मंजिल की तरफ से घर में दाखिल हुए और ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने विभिन्न स्थानों से साक्ष्य एकत्र किए, जबकि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 305 और 331(4) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने और चोरी गए सामान की बरामदगी के प्रयास किए जाएंगे। - गीता, थाना शहर प्रभारी