फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The families of both the teenagers will get Rs 2 lakh each

Kaithal News: दोनों किशोरों के परिजनों को मिलेंगे दो-दो लाख रुपये

Thu, 22 May 2025 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 22 May 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
The families of both the teenagers will get Rs 2 lakh each
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सामाजिक, न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने बुधवार सुबह बरटा गांव में पहुंच कर दो किशोरों की हत्या के मामले में परिजनों से मिलकर शोक जताया और उन्हें सांत्वना दी। साथ ही प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को मामले में सख्त कार्रवाई के आदेश जारी किए।

उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से दोनों मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये दिए जाने की घोषणा भी की। साथ ही अनुसूचित जाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत पीड़ित परिजनों को दी जाने वाली राशि भी जल्द से जल्द देने के निर्देश दिए। उन्होंने परिजनों को विश्वास दिलाया कि दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी और पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा।
विज्ञापन


मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने परिजनों से मिलने के लिए उन्हें यहां भेजा है। जो बेशकीमती जान चली गई हैं, उनकी भरपाई होना संभव नहीं है, लेकिन मुख्यमंत्री की ओर से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये राशि सरकार की ओर से दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोक जताते समय परिजनों से मिलते हुए स्वयं मंत्री भी भावुक हो गए। परिजनों ने वारदात को अंजाम देने वाले युवकों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। मंत्री ने कहा कि परिजनों को न्याय मिलेगा। उन्होंने गांव के मौजिज लोगों का आह्वान किया कि जो घटना हो गई, उसमें किसी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा, लेकिन गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखें। पीड़ित परिवार को हौंसला दें। मंत्री ने मौके पर मौजूद एसडीएम अजय सिंह, डीएसपी बीरभान सिंह, डीएसपी सुशील कुमार को निर्देश दिए कि प्रशासन इस बात का ध्यान रखे कि कोई दोषी छूट न जाए। जो भी इस घटना में संलिप्त हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।


परिजनों से मिलने के बाद कैथल लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह में अपने वक्तव्य में मंत्री ने कहा कि यह घटना बहुत ही निंदनीय एवं दुखदायी है, जो किसी भी सभ्य समाज के लिए अशोभनीय है। दो मासूम बच्चों की निर्मम हत्या की गई है। मुख्यमंत्री नायब सैनी को जब इस घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत उन्हें पीड़ित परिवार से मिलने के लिए भेजा है। आरोपियों ने बच्चों को बहुत ही बेरहमी से मारा है। अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की संलिप्तता को लेकर भी जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृति न हो इसको लेकर सरकार भरपूर प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed