{"_id":"6635600a2e0c8b7d1001fbc6","slug":"the-faces-of-the-students-lit-up-when-they-received-the-tab-kaithal-news-c-245-1-kht1002-115201-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: विद्यार्थियों को टैब मिले तो चेहरे खिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: विद्यार्थियों को टैब मिले तो चेहरे खिले
विज्ञापन
कैथल। जिले में नई कक्षाओं में आए 15 हजार विद्यार्थियों को स्कूलों में टैब वितरित किए गए हैं। यह टैब 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को प्रदान किए गए हैं। टैब मिलने के बाद विद्यार्थियों के चेहरे खिल गए। वहीं, जिन विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं की परीक्षा दी और उनका अभी तक परीक्षा परिणाम नहीं आया है। उन्हें परिणाम आने के बाद 11वीं कक्षा में दाखिला लेने पर टैब वितरित किए जाएंगे। विभाग की ओर से विद्यार्थियों को टैब देने का उद्देश्य डिजिटल तरीके से पढ़ाई कर बढ़ावा देना है।
गौरतलब है कि ई-अधिगम योजना के तहत विद्यार्थियों को टैब मुहैया कराए जाते हैं। इसके तहत निदेशालय की ओर से सभी स्कूलों में तीन मई तक 10वीं एवं 12वीं के बच्चों को टैब वितरित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि नई कक्षाओं में आए विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को सुचारू रूप से आगे बढ़ा सकें। निदेशालय के आदेशों का पालन करते हुए अधिकतर स्कूलों में विद्यार्थियों को टैब वितरित कर दिए गए। इसके साथ ही विद्यार्थियों को पीएएल सॉफ्टवेयर का निरंतर उपयोग के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए हैं। 11वीं के विद्यार्थियों को टैब दसवीं का परीक्षा परिणाम आने के बाद वितरित किए जाएंगे।
विदित रहे कि जिला शिक्षा विभाग के पास कुल 26 हजार 672 टैब उपलब्ध हैं। इनमें से लगभग 15 हजार विद्यार्थियों को टैब वितरित किए जा चुके हैं। अधिकारियों का कहना है कि जिन विद्यार्थियों का अभी परीक्षा परिणाम नहीं आया है, उनको बाद में टैब वितरित किए जाएंगे। वहीं जिन विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किया गया है उनके नाम से ही सिम जारी है। दसवीं व बारहवीं पास होने के बाद जब टैबलेट वापस लिए जाते हैं, तो उस विद्यार्थी के नाम से सिम बंद करवा दिया जाता है और टैबलेट दूसरे विद्यार्थी को दिया जाता है। विभाग की ओर से विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए प्रतिदिन दो जीबी डेटा भी निशुल्क दिया जाता है। जिस क्षेत्र में जिस कंपनी की रेंज होती है, विद्यार्थियों को उसी कंपनी की सिम उपलब्ध कराई जाती है।
विज्ञापन
वर्जन-
विभाग के आदेशानुसार, विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित कर दिए हैं। सभी विद्यार्थियों को उनके नाम पर सिम भी उपलब्ध करा दिया गया है। 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों को टैब वितरित किए गए हैं। इसके अलावा 11वीं के विद्यार्थियों को 10वीं कक्षा का परिणाम आने के बाद टैब वितरित किए जाएंगे।
-मिकेंद्र टैब विंग इंचार्ज, कैथल।