{"_id":"664288c682d893817d066934","slug":"the-faces-of-the-students-lit-up-after-seeing-the-results-kaithal-news-c-18-1-knl1004-389072-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: परिणाम देखकर खिले विद्यार्थियों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: परिणाम देखकर खिले विद्यार्थियों के चेहरे
Tue, 14 May 2024 03:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 14 May 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से सोमवार को 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम एक साथ घोषित किया गया। परीक्षा परिणाम देखकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल गए। आंकड़ों के लिहाज से लड़कियां लड़कों से आगे रही हैं। आंकड़ों के मुताबिक, लड़कियों के परीक्षा परिणाम का प्रतिशत 94.58 और लड़कों का 82.16 रहा।
परीक्षा परिणाम देखने के बाद बच्चों ने एक दूसरे को व स्टॉफ सदस्यों का मुहं मीठा करवाकर बधाई दी। अध्यापकों ने भी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की और आशीर्वाद दिया। लोगों ने जमकर मिठाइयां बांटीं।
विद्यार्थियों को मालाएं पहना किया सम्मानित
कैथल। हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैथल का 10वीं कक्षा परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। प्रबंधन समिति के सदस्यों में सुनील चौधरी, भूमि चौधरी, राजीव चौधरी द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुष्प मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ममता कौशिक ने बताया कि विद्यालय में 38 विद्यार्थियों ने 10वीं की परीक्षा दी थी, जिसमें सभी के सभी विद्यार्थी अच्छे अंकों के साथ पास हुए। इनमें से 13 विद्यार्थियों ने मेरिट हासिल की और बाकी सभी विद्यार्थी फर्स्ट डिवीजन से पास हुए। उन्होंने बताया हमारे विद्यालय में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त करके रेनू बाला ने विद्यालय का नाम रोशन किया। संवाद
विज्ञापन
हर्षिल 95.4 प्रतिशत अंक लेकर अव्वल
कैथल। सीबीएसई की ओर से 12वीं कक्षा व दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। आरकेएसडी स्कूल में 228 छात्रों ने 12वीं की परीक्षा दी। विज्ञान संकाय में 65 बच्चों ने परीक्षा दी, जिसमें हर्षिल 95.4 प्रतिशत, प्रांजल 92 प्रतिशत, ध्रुव व प्रतीक 88.8 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। मेडिकल में भावना 92.2 प्रतिशत, हरमनदीप 90.8, यशु 87.4 क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। कॉमर्स में दृष्टि 95.4, गोपाल 95.2 व 94.6 अंक लेकर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहें। आर्ट्स में स्मृति 97 प्रतिशत अंक, सिद्धि 94.2 व अनुज 93.6 अंक लेकर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहें। 228 छात्रों में 102 छात्रों ने मेरिट प्राप्त की व अन्य ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की। 30 से अधिक छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। पॉलिटिकल साइंस, बिजनेस स्टडी, एकाउंट्स 99 अंक, इंग्लिश, इकोनॉमिक्स 98 अंक, केमिस्ट्री, फिजिकल एजुकेशन 97 अंक, फिजिक्स, हिंदी, आईटी 96 अंक हिस्ट्री, गणित 95 अंक रहे। उधर, 10वीं कक्षा में 241 बच्चों ने परीक्षा दी, जिनमें आयुष मौर्या 96.8 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान, लविषा ने 96 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय स्थान, गीताश्री 95.8 प्रतिशत तृतीय स्थान पर रही। 25 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। 105 बच्चों ने मेरिट प्राप्त की। प्रधानाचार्या प्रीति शर्मा ने भी सभी बच्चों को व उनके अभिभावकों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद
474 अंक लेकर आकांक्षा रही प्रथम
राजौंद। हरियाणा विद्यालय भिवानी शिक्षा बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं का परिणाम में आरोही मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सौंगरी ने परचम लहराया। स्कूल के 10वीं कक्षा के 34 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और उनमें से 20 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।
बच्चों ने अच्छा प्रदर्शन किया एवं विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा। आकांक्षा ने 500 में से 474 अंक लेकर प्रथम स्थान, शबनम ने 468 अंक लेकर द्वितीय स्थान व कोमल ने 464 अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान प्रधानाचार्या सुनीता आहूजा ने आशीर्वाद दिया संवाद