फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The faces of the farmers blossomed after seeing the rain

Kaithal News: बारिश देख खिले किसानों के चेहरे

Wed, 02 Jul 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 02 Jul 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
The faces of the farmers blossomed after seeing the rain
ंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। नगर में मंगलवार सुबह करीब आठ बजे से लेकर 10 बजे तक रुक-रुककर हुई झमाझम बारिश ने जहां मौसम को सुहाना बना दिया, वहीं खेतों की प्यास भी बुझा दी। पूरे दिन आसमान में बादलों का डेरा रहा और समय-समय पर होती वर्षा ने आम जनजीवन को भीषण गर्मी से राहत पहुंचाई।

एक ओर लोग बारिश का आनंद लेते नजर आए, तो दूसरी ओर किसानों के लिए यह बारिश अमृत समान साबित हुई। किसान सुरेंद्र सरदाना, अंतरजीत सिंह, राजेश रहेजा, जरनैल सिंह, नवदीप सिंह, जगरूप सिंह और शेर सिंह ने बताया कि यह बारिश धान की फसल के लिए अत्यंत लाभकारी है।
विज्ञापन


उनका कहना है कि धान की रोपाई लगभग पूरी हो चुकी है और अब यह बारिश फसल को मजबूती प्रदान करेगी। बारिश का यह दौर उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है, जिससे जमीन की नमी बनी रहेगी और धान की बढ़वार बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


धान के अलावा अन्य खरीफ फसलों को भी इस बारिश का भरपूर लाभ मिलेगा। हालांकि सब्जी उत्पादकों के लिए यह बारिश कुछ हद तक चिंता का विषय भी बन सकती है। विशेषज्ञों और स्थानीय किसानों का कहना है कि लगातार हो रही वर्षा बेल वाली सब्जियों- घिया, तोरी, करेला, पेठा, खीरा और टमाटर पर नकारात्मक असर डाल सकती है।


अधिक नमी के कारण इनमें फफूंदी और गलन की समस्या उत्पन्न हो सकती है, जिससे उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है। ऐसी स्थिति में अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में सब्जियों के दामों में वृद्धि हो सकती है। स्थानीय सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि अगर बारिश का सिलसिला यूं ही जारी रहा, तो बाजार में सब्जियों की आपूर्ति घट सकती है, जिससे आम आदमी की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed