{"_id":"5dcda4e68ebc3e54cc610dda","slug":"the-explanation-kaithal-news-knl117146177","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूट से नदारद रहने पर कर्मचारियों से रोडवेज प्रबंधन ने मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूट से नदारद रहने पर कर्मचारियों से रोडवेज प्रबंधन ने मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज के कैथल डिपो में रात के समय ड्यूटी से नदारद रहे चार अप्रेंटिस सहित कुल सात कर्मचारियों से कैथल रोडवेज प्रबंधन ने उनके कार्य पर नहीं होने का स्पष्टीकरण मांगा है। एक ओर जहां अप्रेंटिस पर लगे कर्मचारियों को इस संबंध में जवाबदेही के लिए कहा गया है, वहीं दो पक्के कर्मचारियों को चार्जशीट किया गया है। उक्त कर्मचारी जीएम रोडवेज द्वारा डिपो में किए गए औचक निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर नहीं पाए गए। इनके अलावा रोडवेज में कार्यरत एक स्वीपर भी ड्यूटी पर नहीं मिला। जिस पर रोडवेज प्रबंधन ने यह कार्रवाई की है।
जीएम ने 11 नवंबर की रात को किया था डिपो में औचक निरीक्षण :
रोडवेज के कैथल डिपो महाप्रबंधक ने 11 नवंबर को रात के समय 11 बजकर 11 मिनट पर डिपो में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान यहां पर कार्यरत चार अप्रेंटिस के तौर पर काम कर रहे कर्मचारी और दो पक्के चालक ड्यूटी पर नहीं पाए गए। इनके अलावा एक स्वीपर भी ड्यूटी से नदारद मिला।
स्पष्टीकरण नहीं मिला तो वेतन कटने के साथ प्रमोशन पर पड़ेगा प्रभाव :-
रोडवेज महाप्रबंधक रामकुमार ने बताया कि अगर ये कर्मचारी और अप्रेंटिस ड्यूटी पर नहीं होने के बारे में सही कारण नहीं बताते हैं तो इनकी उस दिन की अनुपस्थिति दर्ज की जाएगी। साथ ही इनका वेतन व मानदेय भी कटेगा। भविष्य में इसका प्रभाव इनके इंक्रीमेंट पर भी पड़ेगा, जिसके लिए ये स्वयं जिम्मेदार होंगे।