फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The entrance festival chariot awakened the spirit of education

Kaithal News: प्रवेश उत्सव रथ ने जगाई शिक्षा की अलख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
The entrance festival chariot awakened the spirit of education
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बुधवार को प्रवेश उत्सव रथ कार्यक्रम को लेकर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में अश्वनी प्रवेश बंसल चेरिटेबल ट्रस्ट कैथल के चेयरमैन प्रवेश बंसल रहे।

इस अवसर पर रामदिया गागट ने कहा किसभी के सहयोग से प्रवेश उत्सव कार्यक्रम सफल रहा। लगभग एक माह तक चले इस प्रवेश उत्सव रथ ने गांव-गांव जाकर जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के जागरूकता अभियान को जन जन तक पहुंचाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


इसके परिणाम स्वरूप सरकारी विद्यालयों में प्रवेश को लेकर अभिभावकों एवं बच्चों का रुझान बढ़ा है। इस अवसर पर प्रवेश बंसल ,चेयरमैन, अश्वनी प्रवेश बंसल चेरिटेबल ट्रस्ट कैथल का विशेष स्वागत एवं सम्मान किया गया। उनके सहयोग से एक माह तक प्रवेश उत्सव रथ जिला के प्रत्येक गांव तक प्रचार प्रसार के लिए चला। जिला शिक्षा अधिकारी रामदिया गागट ने शाल एवं स्मृति चिह्न भेंट करके अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर जिला स्तरीय टीम को जिला शिक्षा अधिकारी कैथल ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला परियोजना अधिकारी सुरेश कैंदल ने सभी जिला स्तरीय टीम सदस्यों एवं प्रवेश बंसल को कार्यक्रम की सफलता के लिए विशेष बधाई दी।

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र हुड्डा ने भविष्य में भी इसी लगन एवं निष्ठा से ऐसे कार्यक्रमों को जारी रखने आह्वान किया। मंच का सफल संचालन विनोद आर्य ने किया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी कैथल रामदिया गागट ने की। इस अवसर पर जिला परियोजना संयोजक सुरेश कैंदल, डॉ. नरेश कौशिक खंड शिक्षा अधिकारी कैथल, सुरेश कौशिक अधीक्षक, दलबीर सिंह , छत्रपाल सिंह आर्य, अनिल तंवर, कुशल कुमार एपीसी, बलजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed