{"_id":"61ef0821350559597a2628f2","slug":"the-enthusiasm-shown-in-the-final-rehearsal-of-republic-day-kaithal-news-knl970105111","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस के फाइनल रिहर्सल में दिखा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस के फाइनल रिहर्सल में दिखा उत्साह
विज्ञापन
The enthusiasm shown in the final rehearsal of Republic Day
- फोटो : Kaithal
कैथल। गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर सोमवार को पुलिस लाइन मैदान में फाइनल रिहर्सल की गई।
डीसी प्रदीप दहिया ने अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पहले शहीद स्मारक पर जाकर शहीदों को नमन किया। इसके बाद पुलिस लाइन मैदान में आयोजित समारोह में परेड की सलामी ली। साथ ही उन्होंने समारोह में मिली खामियों को दूर करने के निर्देश दिए।
फाइनल रिहर्सल में परेड में सम्मिलित सभी टुकड़ियों ने मुख्य मंच के सामने से गुजरते हुए भव्य मार्चपास्ट में हिस्सा लिया तथा डीसी प्रदीप दहिया व पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने परेड टुकड़ियों की सलामी ली। इन टुकड़ियों में जिला पुलिस पुरुष व महिला की टुकड़ी, गृह रक्षी, एनसीसी ब्वॉज व गर्ल्स विंग, गर्ल्स गाइड, ओपन स्काउट तथा प्रजातंत्र के प्रहरी की टुकड़ी शामिल थी। सभी टुकड़ियों ने कदम से कदम मिलाते हुए शानदार मार्च पास्ट किया। परेड का नेतृत्व आईपीएस अधिकारी प्रबीना.पी ने किया। मार्च पास्ट के दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैथल तथा एसएचजीआरएमएस स्कूल के बच्चों ने बैंड की प्रस्तुति दी।
समारोह में पूंडरी के विभिन्न सरकारी स्कूलों के बच्चों ने सूर्य नमस्कार तथा योगा की प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में आरकेएसडी कॉलेज के ज्योति एवं ग्रुप ने हरियाणवी नृत्य, हरियाणवी कविता तथा कमल एंड ग्रुप ने कोविड-19 व अन्य सामाजिक मुद्दों पर आधारित हरियाणवी चौपाल, आईजी कॉलेज की छात्रा कंगना ने हरियाणवी गीत मेरा देश महान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शेरगढ़ की छात्राओं ने थाली बाजैगी हरियाणवी नृत्य तथा सुपा3 व जैन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने देश भक्ति पर आधारित नृत्यावली की प्रस्तुति भी दी।
विज्ञापन
आरकेएसडी स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रीय गान गाया। मंच का संचालन डीआईपीआरओ धर्मवीर सिंह ने किया। डीसी प्रदीप दहिया ने सभी संबंधित सांस्कृतिक टीमों के इंचार्ज व संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि 26 जनवरी को और अधिक अभ्यास करके प्रस्तुतियां दी जाएं ताकि समारोह को गरिमा के अनुरूप संपन्न करवाया जा सके। कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों के बैठने की उचित व्यवस्था हो। उन्होंने फाइनल रिहर्सल में दिखी खामियों को दूर करते हुए समारोह की तैयारियों के निर्देश दिए। इस मौके पर नगराधीश गुलजार अहमद सहित अन्य संबंधित अधिकारी, कर्मचारी, विभिन्न स्कूल व कॉलेज के इंचार्ज मौजूद रहे।
कार्यक्रमों का होगा लाइव प्रसारण
डीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी को बतौर मुख्यातिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इससे पहले राज्यमंत्री शहीद स्मारक पर जाकर पुष्प अर्पित कर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करेेंगे। जिले के लोगों के लिए 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह को देखने के लिए लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई है ताकि सभी राष्ट्रीय पर्व समारोह को अपने घर पर बैठकर देख सकें। समारोह का लाइव प्रसारण एनआईसी कैथल के यू-टयूब चैनल पर किया जाएगा।

The enthusiasm shown in the final rehearsal of Republic Day- फोटो : Kaithal