फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The enthusiasm of worship was shown with auspicious songs.

Kaithal News: मंगल गीतों के साथ दिखा पूजा का उत्साह

Sat, 11 Oct 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 11 Oct 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
The enthusiasm of worship was shown with auspicious songs.
सीवन में करवा चौथ की कथा करते हुए सुहागिन महिलाएं।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सीवन। करवा चौथ का पावन पर्व शुक्रवार को सीवन में श्रद्धा, उत्साह और भक्ति के वातावरण में मनाया गया। सुबह से ही सुहागिन महिलाओं में व्रत को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। घर-घर में साज-सज्जा, मंगल गीतों और पूजा की तैयारियों की गूंज सुनाई दी। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सजकर करवा चौथ की कथा की तैयारी शुरू की।

सुहागिनों शालिनी, शिल्पा, सोनिया, चित्रा, ममता तनेजा, मोनिका, पंकू रहेजा, आभा, ममता सरदाना, दीपिका सरदाना और नीलम सुमन ने बताया कि उन्होंने ब्रह्ममुहूर्त में स्नान कर माता पार्वती से अखंड सौभाग्य की प्रार्थना की। यह व्रत पति की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना के लिए किया जाता है।
विज्ञापन


बाजारों में रही रौनक, सजी करवा चौथ की खरीदारी ः त्योहार को लेकर बाजारों में सजावटी करवे, चुनरी, पूजा की थालियां, छलनी और श्रृंगार सामग्री की खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही। दुकानों पर देर शाम तक खरीदारी का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथा, पूजन और चांद के दर्शन के साथ व्रत का किया पारण

शाम के समय महिलाओं ने पारंपरिक रीति से करवा चौथ की कथा सुनी और माता गौरी व भगवान शिव से अपने पति की कुशलता की कामना की। रात्रि में जैसे ही चंद्रमा के दर्शन हुए, सुहागिनें श्रृंगार कर छतों, आंगनों और बालकनियों में एकत्र हुईं। उन्होंने छलनी से पहले चांद और फिर पति का मुख देखा, इसके बाद जल अर्पित कर व्रत का समापन किया। पति ने अपनी अर्धांगिनी को जल और मिठाई खिलाकर व्रत खुलवाया। पूरा नगर उस समय भक्ति और प्रेम के भाव से सराबोर हो उठा। मंदिरों में आरती और भजन की मधुर गूंज देर रात तक सुनाई देती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed