{"_id":"67b0cb8ab7ffdca0340196e6","slug":"the-election-of-the-head-of-the-municipality-is-becoming-a-question-of-prestige-kaithal-news-c-245-1-kht1005-127941-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: प्रतिष्ठा का सवाल बन रहा नपा प्रधान का चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: प्रतिष्ठा का सवाल बन रहा नपा प्रधान का चुनाव
विज्ञापन
कलायत। कलायत नगर पालिका प्रधान चुनाव राजनीतिक दलों की प्रतिष्ठा का प्रश्न बनता जा रहा है। प्रतिस्पर्धा मेंं भाजपा ने मैनपाल राणा और आम आदमी पार्टी ने जसविंद्र जस्सी राणा को पार्टी उम्मीदवार घोषित किया है। इसके साथ ही प्रधान पद के चुनाव के लिए सियासी सरगर्मी उफान पर आने लगी है।
शनिवार को उपमंडल मुख्यालय पर प्रधान पद के लिए चार नामांकन दाखिल किए। इसमें राजू कौशिक, पूर्व चेयरपर्सन शशीबाला कौशिक, मनप्रीत सिंह और आशीष मित्तल शामिल रहे। जबकि विभिन्न वार्डों से पार्षद पद के लिए 24 ने नामांकन दाखिल कराया। फिलहाल वार्ड चार, 13 और 16 के लिए किसी पार्षद ने नामांकन नहीं किया।
इसके मद्देनजर सोमवार का दिन नामांकन के लिए बेहद चहल-पहल वाला रहेगा। उल्लेखनीय है कि भाजपा और आप पार्टी की ओर से राजपूत कार्ड नपा चुनाव में खेलने की रणनीति अपनाई है। इस स्थिति में कांग्रेस पार्टी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से किस उम्मीदवार को सहारा देगी यह देखना दिलचस्प रहेगा, क्योंकि कलायत विधानसभा से विकास सहारण कांग्रेस के विधायक हैं। जबकि जयप्रकाश जेपी हिसार से सांसद हैं।
विज्ञापन
पालिका प्रधान पद को लेकर भाजपा में बागी तेवरों की आहट भी शुरू हो गई है। पार्टी में प्रधान पद के लिए आवेदन करने वाले अंकित राणा को आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनावी रण मेंं उतारने की पटकथा शुरू हो गई है। इसके लिए अंकित राणा के आवास पर समर्थकों और समाज के लोगों की बैठक हुई। इसमें अंकित को पार्टी टिकट न मिलने पर नाराजगी जाहिर की गई।
भाजपा और आप पार्टी ने भले ही प्रधान पद के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। दोनों दलों द्वारा 17 फरवरी को नामांकन भरने की कार्ययोजना तैयार की जा रही। दोनों दलों के दिग्गज नेता नामांकन के दौरान मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही प्रधान पद के लिए आजाद उम्मीदवारों की सूची भी लंबी है। इसके चलते प्रधान पद पर घमासान की संभावना प्रबल हो चली है।