{"_id":"68361679555789812e08f459","slug":"the-effect-of-nautapa-was-seen-on-the-third-day-it-was-hot-throughout-the-day-kaithal-news-c-18-1-knl1004-656811-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: तीसरे दिन दिखा नौतपा का असर, दिनभर रही गर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: तीसरे दिन दिखा नौतपा का असर, दिनभर रही गर्मी
Wed, 28 May 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 28 May 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। गत 25 मई से शुरू हुए नौतपा यानी दिन दिनों व आठों पहर गर्मी जारी रहने की संभावना को नौतपा कहा जाता है। मंगलवार को असल में इसका असर देखने को मिला जिससे पूरे दिन में गर्मी का अहसास हुआ। हालांकि आगामी दिनों में मौसम बदलने की संभावना भी जताई जा रही है।
मंगलवार को हवाएं नहीं चली जिससे भी ऐसी स्थिति बनी रही। सक्रिय हुए विक्षोभ का असर प्रदेश के उत्तरी व पूर्वी जिलों में ही रहेगा। बाकी जिलों में इसका आंशिक असर ही रहेगा। इस दौरान 29 मई तक तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी। 30 मई को एक नया विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका पूरे शहर में प्रभाव देखने को मिलेगा। हालांकि दिन के तापमान में 4.5 डिग्री तक की बढ़ोतरी हुई, लेकिन फिर भी तापमान सामान्य से नीचे रहा।
अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि ज्यादा रहा, वहीं, न्यूनतम तापमान में भी 5.5 डिग्री की वृद्धि हुई। न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि मौसम आमतौर पर 29 व 30 मई तक खुश्क और गर्म रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना से विशेषकर दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि आने वाले दिनों बारिश की संभावना भी जताई जा रही है।