फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The effect of cold is starting to show, day and night temperature is decreasing

ठंड का असर दिखना शुरू, दिन और रात का तापमान हो रहा है कम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
The effect of cold is starting to show, day and night temperature is decreasing
The effect of cold is starting to show, day and night temperature is decreasing - फोटो : Kaithal
कैथल। धीरे-धीरे सर्दी जोर पकड़ने लगी है। पिछले दो दिनों से तापमान गिरता जा रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग की माने तो अगले सप्ताह तक सर्दी बढ़ने की पूरी संभावना है। बता दें कि पिछले कई दिनों से दिन में सर्दी का अहसास नहीं हो रहा था। बुधवार को दिनभर हवा चलने कारण दिन में भी ठंडक बढ़ गई है। इससे अब रात में सर्दी का अहसास ज्यादा महसूस होगा।
विज्ञापन

आने वाले सप्ताह में दिन व रात का तापमान और नीचे जाने के आसार हैं। न्यूनतम तापमान पिछले सप्ताह जहां 18 डिग्री सेल्सियस था वहीं अब तापमान 13 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक रमेश चंद्र ने बताया कि मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। अगले सप्ताह तक न्यूनतम तापमान के साथ अधिकतम तापमान में भी कमी आएगी। अगेती गेहूं के लिए मौसम फायदेमंद रहेगा। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस समय पछेती गेहूं बिजाई के लिए तापमान बहुत अच्छा है। पछेती गेहूं की बिजाई किसान जल्द से जल्द करें। गेहूं की फसल को सर्दी की जरूरत रहती है।
विज्ञापन

सर्दी से बचाव जरूरी
स्वास्थ्य विभाग से डॉ. रामपाल का कहना है कि सर्दी का मौसम शुरू हो गया है। बच्चे गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दें। इस समय बुखार व खांसी के मरीजों की सबसे ज्यादा शिकायत रहती है। सर्दी के मौसम में स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। सुबह-शाम और रात के समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed