{"_id":"694af05c0a5479ebb80becd7","slug":"the-education-minister-gave-11-lakhs-the-speaker-said-you-are-a-heavyweight-being-a-minister-you-will-have-to-give-21-lakhs-kaithal-news-c-18-1-knl1004-808445-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: शिक्षा मंत्री ने दिए 11 लाख, स्पीकर बोले आप हैवी वेट, मंत्री हो 21 लाख देने पड़ेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: शिक्षा मंत्री ने दिए 11 लाख, स्पीकर बोले आप हैवी वेट, मंत्री हो 21 लाख देने पड़ेंगे
Wed, 24 Dec 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 24 Dec 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
नरेंद्र पंडित
कैथल। चुहड़ माजरा में मंगलवार को आयोजित गुरु ब्रह्मानंद सरस्वती की जयंती समारोह में विधानसभा स्पीकर हरविंद्र कल्याण अलग ही अंदाज में दिखे। उन्होंने तीन मंत्रियों, डिप्टी स्पीकर व सांसद की तरफ से खुद ही 21-21 लाख देने की घोषणा की और उनसे सहमति ली। जनप्रतिनिधि भी धार्मिक कार्य और समाज के लोगों के सामने मना नहीं
कर पाए और स्पीकर की हां में हां
मिलानी पड़ी।
दरअसल, शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने अपने संबोधन में गुरुजी के तीर्थ-आश्रम के विकास को लेकर 11 लाख रुपये देने की घोषणा की, लेकिन जब विधानसभा स्पीकर हरविंद्र कल्याण संबोधन को आए तो उन्होंने कहा कि सीएम साहब...यहां सभी हैवी वेट मंत्री आए हैं। शिक्षा मंत्री मेरे छोटे भाई हैं। इसलिए इनको 11 की बजाय 21 लाख देने पड़ेंगे।
इस पर शिक्षा मंत्री ने हाथ जोड़ कर हंसते हुए हां की। ऐसे ही मंत्री रणबीर गंगवा, मंत्री राव नरबीर सिंह से भी 21-21 लाख की देने की बात करते हुए सहमति ली। वहीं डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिड्डा को मजाकिया लहजे में कहा कि उपाध्यक्ष जी, कर दूं फिर घोषणा। इस पर विस उपाध्यक्ष ने हंसते हुए हां की और उनकी तरफ से भी 21 लाख रुपये देने की घोषणा की गई।
विज्ञापन
सद्गुरु की शिक्षाओं को जीवन में उतारने का संदेश ः विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि गुरु ब्रह्मानंद ने सेवा को साधना और मानवता को सबसे बड़ा गुण बताया। महापुरुष किसी एक जाति या समाज के नहीं होते, वे सभी के साझा होते हैं। गुरुजी ने नारी शिक्षा, पर्यावरण विकास और नशा विरोध पर भी जोर दिया।
विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि सरकार द्वारा संत परंपरा को सम्मान देना दर्शाता है कि हरियाणा विकास की ही नहीं, संस्कारों की भी धरती है। सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों के निर्देश पर महापुरुषों की जयंती सरकारी स्तर पर मनाना सराहनीय कदम है। मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने बताया कि संत महात्मा सर्व समाज के होते हैं। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने गुरुजी के जीवन को तप, त्याग और साधना का उदाहरण बताया। संवाद
सांसद जी, सभी ने 21 लाख दिए, आप क्यों पीछे रहो
इस दौरान लोकसभा सांसद नवीन जिंदल भी मौजूद थे। इसी क्रम में हरविंद्र कल्याण ने उनकी तरफ देखकर उनका नाम लिया तो सभी ने ठहाके लगाए। कल्याण ने कहा कि सांसद जी सभी ने 21 लाख दिए हैं, आप क्यों पीछे रहो। आपको भी 21 ही दो। सांसद ने भी हंसते हुए उनकी हां में हां मिलाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि गुरुजी के आशीर्वाद से इस पद पर हूं। अपनी तरफ से 31 लाख रुपये देने की घोषणा करता हूं।
सादा जीवन और उच्च विचार जगत गुरु ब्रह्मानंद के थे मुख्य संस्कार : सैनी
संवाद न्यूज एजेंसी
ढांड/कैथल। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को कैथल जिले के गांव चुहड़ माजरा में हरियाणा सरकार द्वारा जगत गुरु ब्रह्मानंद जयंती के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में पहुंचे। अध्यक्षता हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की। मुख्यमंत्री के पहुंचने पर सबसे पहले गांव में गुरु ब्रह्मानंद मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की ओर से गुरु ब्रह्मानंद के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
कार्यक्रम में अपने संदेश में महान संत स्वामी ब्रह्मानंद को नमन करते हुए कहा कि गुरु ब्रह्मानंद जी ने समाज को ज्ञान, भक्ति और समरसता का मार्ग दिखाया था। सादा जीवन उच्च विचार उनके मुख्य संस्कार थे। उनका जन्म वर्ष 1908 में हरियाणा के कैथल जिले के चुहड़ माजरा गांव में एक साधारण रोड परिवार में हुआ। बचपन से ही ईश्वर-भक्ति का गहरा रुझान, अध्यात्म के प्रति जिज्ञासा और परमात्मा की खोज की धुन उन्हें अलग पहचान देती थी। उन्होंने अपना जीवन, कर्म, ज्ञान व तपस्या मानवता के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया।
उन्होंने उस समय में ग्रामीण क्षेत्रों और विशेषकर महिलाओं में शिक्षा प्रसार को अपना ध्येय बनाया। यह उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी कि हम उनके समाज सुधार, शिक्षा प्रसार और गौ सेवा जैसे पवित्र कार्यों को आगे बढ़ाएं और उन्हें नई ऊंचाइयों तक ले जाएं। विधायक सतपाल जांबा, विधायक योगेंद्र राणा, इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप, भगवान दास कबीर पंथी, रोड महासभा के प्रधान चौ. बलकार सिंह, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, प्रदेश उपाध्यक्ष वेदपाल एडवोकेट, जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी मौजूद रहे।