फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The driver and his friend absconded with the money

Kaithal News: गाड़ी चालक और उसका दोस्त रुपये लेकर फरार

Fri, 08 Mar 2024 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 08 Mar 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
The driver and his friend absconded with the money
कैथल। राजस्थान में पाइप छोडऩे के बाद पेमेंट लेकर कैथल आया गाड़ी चालक और उसका दोस्त अपने मालिक के एक लाख रुपये से ज्यादा की रकम लेकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पटेल नगर कैथल निवासी विशाल बंसल ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि उसके पास एक गाड़ी है। गाड़ी पर भगत सिंह कॉलोनी का रहने वाले सूरज ड्राइवर है। गाड़ी में पाइप राजस्थान व अन्य जगह जाते हैं। पांच मार्च को गाड़ी पाइप लोड करके राजस्थान में झुंझनु जानी थी। उसके ड्राइवर को घर पर काम था तो उसने जानकार फ्रैंड्स कॉलोनी निवासी चालक अमन को गाड़ी देकर भेजा दिया।
विज्ञापन


अमन के साथ हरसौला बस्ती का रहने वाला मोनू भी गया था। अमन ने गाड़ी खाली करके राजस्थान के गुप्ता ट्रेडिंग कंपनी के मालिक से उनके कहने पर 107500 रुपये पेमेंट के रूप में ले लिए। आने के बाद छह मार्च को दोनों गाड़ी को अमन के घर के पास बिना बताए खड़ी करके रुपये लेकर फरार हो गए। आरोपियों ने यह विश्वासघात किया। जांच अधिकारी कर्मबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed