फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The drain culvert reached the verge of breaking as soon as it was built.

Kaithal News: बनते ही टूटने के कगार पर पहुंची नाले की पुलिया

Mon, 02 Dec 2024 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 02 Dec 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
The drain culvert reached the verge of breaking as soon as it was built.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। रेलवे रोड को पालिका बाजार से जोड़ने वाले मार्ग पर दो सप्ताह पहले बनाई गई पुलिया टूटने के कगार पर पहुंच गई। पुलिया में प्रयोग की गई निर्माण सामग्री बिखर गई और सरिया निकल कर बाहर आ गया है। इस पर लोगों ने नाराजगी जताई।

चेतन मित्तल, मुकेश कुमार, राजेंद्र चौहान, शंभु गर्ग व कैलाश गुप्ता ने बताया कि करीब साढ़े तीन मास पूर्व चुनावों से पहले इस पुलिया को दोबारा बनाने के लिए गिराया गया था। पुलिया को गिराने के बाद नगरपालिका ने इसकी साढ़े तीन माह तक संभाल ही नहीं की। यह पुलिया रेलवे रोड को पालिका बाजार, वाल्मीकि चौपाल व प्रजापति चौपाल को जोड़ती है। इस मार्ग पर दो पहिया व चारपहिया वाहनों के साथ साथ पैदल आने वालों की काफी तादाद है।
विज्ञापन


पुलिया टूटने से संपर्क कट गया और लोगों को बहुत लंबा चक्कर लगा कर कपिल मुनि रोड से आना पड़ रहा था। रास्ता न होने के कारण से दुकानदारों को भी भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा था। उमेश खुराना, राजेंद्र आदि दुकानदारों ने कहा कि उनकी दुकान तक पहुंचने का मार्ग ही बाधित रहा, जिसके कारण से ग्राहक दुकानों पर पहुंचते ही नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह से दोनों धर्मशालाओं में होने वाले आयोजनों में लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। टूटी पुलिया काफी गहरी है और इसमें गिर कर कई लोग चोटिल भी हुए। चेतन मित्तल ने बताया कि अनेकों लोगों को दुकानदारों ने पुलिया विहीन गहरे नाले से निकाल कर उनकी मरहम पट्टी भी करवाई।

नगर पालिका में बार-बार शिकायतें करने के बावजूद इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। दुकानदारों ने जब टूटी पुलिया के कारण बाधित मार्ग को लेकर धरने प्रदर्शन की चेतावनी दी तब जाकर इस नाले पर पुलिया का निर्माण करवाया गया। अब जब पुलिया बना दी गई तो उसके निर्माण में जो अनियमितता बरती गई वह खुल कर दो सप्ताह में ही सामने आ गई।

दुकानदारों ने आरोप लगाया कि नाले के चलते पानी में ही सूखी ईंटें डाल कर उस पर कंकरीट व सरिया डाल दिया गया इसके कारण से पुलिया दो सप्ताह से पहले ही ध्वस्त होने के कगार पर पहुंच गई।


नगरपालिका के कनिष्ठ अभियंता संजीव धीमान ने बताया कि पुलिया का निर्माण पूरे मानदंडों के हिसाब से किया गया। मानदंड के हिसाब से कोई भी कंकरीट 28 दिन से पूर्व सूखता नहीं है। इस पुुलिया के बनते ही भारी वाहन भी निकलना शुरू हो गए जिससे पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई। अब इस पुलिया को दोबारा से बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed