Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The district is awaiting electric buses; despite a request for 10 buses, not a single one has been received.

Kaithal News: जिले को इलेक्ट्रिक बसों का इंतजार, 10 बसों की मांग के बावजूद नहीं मिली एक भी बस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
The district is awaiting electric buses; despite a request for 10 buses, not a single one has been received.
कैथल बस अड्डा का दृश्य। संवाद
कैथल। कैथल डिपो की ओर से शहर में इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू करने के लिए मुख्यालय को 10 बसों की मांग भेजी गई है लेकिन अभी तक एक भी बस उपलब्ध नहीं हुई है। पड़ोसी जिलों कुरुक्षेत्र और करनाल को इलेक्ट्रिक बसें मिल चुकी हैं जबकि कैथल के यात्रियों को इस सुविधा का इंतजार है।
विज्ञापन

शहर में सार्वजनिक परिवहन के पर्याप्त साधन नहीं होने से लोगों को छोटी दूरी तय करने के लिए भी ऑटो पर निर्भर रहना पड़ता है। कई बार ऑटो चालक मनमाना किराया वसूलते हैं जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ जाती है। यात्री राजेंद्र, सरोज और मनजीत ने बताया कि इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू होने से शहरवासियों को आवागमन का सस्ता और सुविधाजनक विकल्प मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और बाजार आने-जाने वाले नागरिकों को इसका लाभ होगा। उन्होंने कहा कि शहर की जरूरतों को देखते हुए जल्द बसें उपलब्ध करवाई जानी चाहिए, ताकि लोगों को निजी वाहनों और ऑटो पर निर्भर न रहना पड़े।
विज्ञापन


बॉक्स-
विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को अधिक परेशानी
शहरवासी सोनिया, रणदीप, मनप्रीत और सुनील ने बताया कि नियमित बस सुविधा नहीं होने से विद्यार्थियों, महिलाओं और बुजुर्गों को भी दिक्कत होती है। कई बार ऑटो उपलब्ध नहीं होने पर पैदल ही गंतव्य तक जाना पड़ता है। शहर में बाजार, सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों तक रोजाना बड़ी संख्या में लोग आते-जाते हैं। इलेक्ट्रिक बसों का संचालन होने से उन्हें आवागमन में राहत मिलेगी और निजी वाहनों पर निर्भरता भी कम होगी। रोजाना शहर में 10 हजार के करीब छात्र व छात्राएं स्कूल व कॉलेज में पढ़ने के लिए आते हैं। बस अड्डा भी मुख्य शहर से करीब दो किलोमीटर दूर है। गर्मी, सर्दी व बारिश में सबसे ज्यादा लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जल्द बसें उपलब्ध होने की उम्मीद
यातायात प्रबंधक विपुल कुमार ने बताया कि कैथल डिपो की ओर से 10 इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यालय को मांग भेजी गई है। अभी बसें मिलने की निश्चित समय सीमा नहीं मिली है। हालांकि जल्द बसें उपलब्ध होने की उम्मीद है।

कैथल बस अड्डा का दृश्य। संवाद

कैथल बस अड्डा का दृश्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed