{"_id":"687a9916b8ce2565430c465a","slug":"the-dilapidated-roads-of-kaithal-grain-market-will-be-rejuvenated-kaithal-news-c-18-1-knl1004-695412-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कैथल अनाज मंडी की जर्जर सड़कों का होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कैथल अनाज मंडी की जर्जर सड़कों का होगा कायाकल्प
Sat, 19 Jul 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 19 Jul 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। कैथल शहर की नई अनाज मंडी की जर्जर सड़कों को अब नया रूप दिया जाएगा। करीब एक करोड़ 63 लाख रुपये की लागत से लगभग चार किलोमीटर क्षेत्र की सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। निर्माण कार्य के लिए मार्केट कमेटी द्वारा एस्टीमेट पहले ही भेजा जा चुका है। अब जल्द ही निविदा सूचना (टेंडर नोटिस) जारी की जाएगी।
प्रशासन का लक्ष्य है कि धान के आगामी सीजन से पहले सभी सड़कें पूरी तरह तैयार हो जाएं ताकि किसानों, आढ़तियों और वाहन चालकों को राहत मिल सके।
हर बार केवल पैचवर्क कर स्थिति संभालने की कोशिश की जाती थी, लेकिन यह अस्थायी समाधान सीजन तक भी नहीं टिकता। बजरी उखड़कर सड़कों पर फैल जाती है, जिससे पैदल चलना तो दूर, वाहन निकालना भी मुश्किल हो जाता है।
निकासी व्यवस्था भी सुधरेगी, सीवरेज बनी बड़ी समस्या ः पिछले वर्ष जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा पाइपलाइन डालने के दौरान भी मंडी की सड़कें उखाड़ दी गई थीं, जिन्हें बाद में केवल खानापूर्ति के तहत ठीक किया गया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि वर्तमान में अनाज मंडी में सीवरेज ब्लॉक होने की समस्या आम हो गई है, जिससे जगह-जगह गंदगी और बदबू फैली रहती है। गेंहू और धान सीजन में यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को बड़े अवरोधों का सामना करना पड़ता है। बारिश में समस्या बढ़ जाती है।
अब उम्मीद जताई जा रही है कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा और मंडी की सड़कों की बदहाली से निजात मिलेगी।
सड़कों की हालत बदतर, हर बारिश में बिगड़ता हाल
नई अनाज मंडी की अधिकतर सड़कें 8 से 10 साल पुरानी हैं और लंबे समय से मरम्मत के अभाव में खस्ताहाल हो चुकी हैं। हर मानसून में जलभराव के कारण सड़कों की हालत और भी बदतर हो जाती है।
कैथल शहर की नई अनाज मंडी की सड़कों के लिए लगभग 1.63 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार कर भेजा गया है। जैसे ही उच्च स्तर से स्वीकृति मिलती है, निविदा सूचना जारी कर निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। -सतपाल, कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन), मार्केट कमेटी