{"_id":"6a4feba9f11a1f2c4d0fc4e4","slug":"the-deputy-commissioner-ordered-an-impartial-inquiry-kaithal-news-c-245-1-kht1013-152060-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: उपायुक्त ने निष्पक्ष जांच के दिए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: उपायुक्त ने निष्पक्ष जांच के दिए आदेश
विज्ञापन
कैथल। नगर परिषद में प्राॅपर्टी आईडी में गड़बड़ी का मामला अब पूरी तरह तूल पकड़ चुका है। उपायुक्त ने मामले में सख्त रुख अपनाते हुए निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं। इस मामले में शामिल अधिकारी और कर्मचारी अब चारों तरफ से घिरते नजर आ रहे हैं।
इस मामले के शिकायतकर्ता नरेंद्र कुमार ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (विजिलेंस) का दरवाजा खटखटाया है। नरेंद्र कुमार ने विजिलेंस को लिखित शिकायत सौंपकर पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग की है।
उन्होंने बताया है कि गड़बड़ी की परतें खुलने से ठीक पहले नगर परिषद का एक कर्मचारी खुद शिकायतकर्ता के प्लाॅट पर भी गया था जिससे इस मामले में मिलीभगत की आशंका और गहरी हो गई है। एसीबी तक शिकायत पहुंची है और डीसी ने भी कड़ा रुख अपनाया है। शहर के लोग भी अब इस मामले में जल्द से जल्द बड़ी कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं। ताकि भ्रष्टाचार पर लगाम लग सके।