फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The department has assured that jobs will not be taken away regarding the mandatory TET requirement.

Kaithal News: टेट की अनिवार्यता पर विभाग ने दिया रोजगार नहीं छीनने का आश्वासन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
The department has assured that jobs will not be taken away regarding the mandatory TET requirement.
​शिक्षा विभाग के अ​धिकारियों के साथ बैठक के दौरान अ​धिकारी व संघ के पदा​धिकारी। विज्ञ​प्ति
कैथल। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के 23 सितंबर को पानीपत में प्रदर्शन के बाद चंडीगढ़ में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। राज्य प्रधान प्रभु सिंह की अगुवाई में हुई बैठक में शिक्षकों की लंबित मांगों पर चर्चा की गई। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्कूल शिक्षा विजय कुमार दहिया, निदेशक माध्यमिक शिक्षा जितेंद्र कुमार और निदेशक मौलिक शिक्षा मनिता मलिक बैठक में मौजूद रहे।
विज्ञापन

संघ के राज्य महासचिव रामपाल शर्मा, जिला प्रधान रामफल दयोहरा और जिला सचिव अमरनाथ किठाणिया ने बताया कि 23 अगस्त 2010 से पहले नियुक्त अध्यापकों के लिए टेट की अनिवार्यता के संबंध में अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि टेट परीक्षा के आधार पर किसी शिक्षक का रोजगार नहीं छीना जाएगा। संगठन ने स्पष्ट किया कि रोजगार पर आंच आई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह में गेस्ट टीचर्स के नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू करने और 11 अगस्त के मुख्य सचिव के पत्र के अनुसार मामले मंगवाने पर सहमति बनी। जेबीटी के 10 वर्षों से लंबित तबादलों को प्राथमिकता देने की मांग पर विभाग ने अन्य तबादलों के बाद जेबीटी व सीएंडवी के अंतर्जिला तबादले और फिर सामान्य तबादले करने की बात कही। बैठक में 4600 प्राथमिक स्कूलों में पहले चरण में चतुर्थ श्रेणी के पद सृजित करने, गैर शैक्षणिक कार्यों को कम करने, लंबित एसीपी, मेडिकल, सीसीएल व पे प्रोटेक्शन मामलों के समाधान के लिए सिटिजन चार्टर बनाने पर भी सहमति बनी। सेवा नियमों में संशोधन के लिए 28 सितंबर को बैठक होगी। स्कूल मर्जर के मुद्दे पर पूर्ण सहमति नहीं बन सकी। मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो संघ ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान अधिकारी व संघ के पदाधिकारी। विज्ञप्ति

शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान अधिकारी व संघ के पदाधिकारी। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed