{"_id":"67f828f585d10ef9b40a94d2","slug":"the-decision-to-educate-all-children-in-government-schools-is-welcome-kaithal-news-c-245-1-kht1001-130459-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सभी बच्चों को सरकारी स्कूल में पढ़ाने का निर्णय स्वागत योग्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सभी बच्चों को सरकारी स्कूल में पढ़ाने का निर्णय स्वागत योग्य
विज्ञापन
30 कैथल। प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में मौजूद अध्यापक संघ के सदस्य। संघ
कैथल। खानपुर ग्राम पंचायत द्वारा गांव के सभी बच्चों को सरकारी स्कूल में पढ़ाने के फैसले को विद्यालय अध्यापक संघ ने स्वागत योग्य करार दिया है। आज हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ की टीम जिला प्रधान रामफल दयोहरा की अगुवाई में खानपुर गांव में पहुंची और गांव की सरपंच अमनदीप कौर और सरपंच प्रतिनिधि सोनू सैनी व ग्राम पंचायत पंचों के साथ-साथ गांव के मौजिज लोगों से मिली। वीरवार को डीईओ रामदिया गागट ने भी सीवन खंड के कई स्कूलों का दौरा कर प्रवेश उत्सव पर जानकारी ली।
संघ की टीम में शामिल राज्य महासचिव रामपाल शर्मा, जिला प्रधान रामफल दयोहरा व जिला सचिव अमरनाथ किठानिया ने बताया कि खानपुर की ग्रामीण पंचायत की ओर से गांव के सभी बच्चों को सरकारी स्कूल में दाखिल करवाने का फैसला प्रशंसनीय है और दूसरी ग्राम पंचायतों से भी इस तरह के फैसले लेकर शिक्षा के सार्वजनिक ढांचे को मजबूत करने की उम्मीद जताई।
उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूलों को हमारे पूर्वजों ने अपनी जमीन देकर, अपने पैसों से भवन बनाकर इस उम्मीद से खड़ा किया था कि आने वाली पीढ़ी इनमें शिक्षा ग्रहण करेगी और सरकारी रोजगार प्राप्त करने के साथ-साथ बेहतर समाज का निर्माण करेगी। लेकिन प्राइवेट स्कूलों की बनावटी चकाचौंद और सामाजिक दिखावे के चलते अभिभावक अपने बच्चों को इन स्कूलों में भेज रहे हैं, जबकि हर तरह की सुविधा व प्रशिक्षित शिक्षकों के होते हुए भी सरकारी स्कूलों में छात्र संख्या का कम होना चिंता का विषय है।
विज्ञापन
अत: खानपुर ग्राम पंचायत ने सभी बच्चों को सरकारी स्कूल में दाखिल करवाने का फैसला लेकर एक मिसाल पेश की है, इसीलिए इस निर्णय के लिए संगठन समस्त ग्राम पंचायत और इस निर्णय में सहमति देने के लिए तमाम ग्रामीणों का हार्दिक धन्यवाद करता है। उन्होंने कहा कि संगठन इस फैसले को अमलीजामा पहनाने में ग्राम पंचायत व खानपुर के विद्यालय स्टाफ का हर संभव सहयोग करेगा। संगठन सरकार से मांग करता है कि गांव के विद्यालय को माध्यमिक से अपग्रेड करते हुए वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किया जाए ताकि गांव के लोगों का सरकारी स्कूल में अपने बच्चों को पढ़ाने का सपना साकार हो सके।
इस अवसर पर संघ के जिला कैशियर शीशपाल, संगठन सचिव सुरेश द्रविड़, सहसचिव शमशेर कालिया, ब्लॉक प्रधान कृष्ण आर्य, सतपाल पांचाल, मस्त राम शास्त्री, रमेश सजूमा, सुशील कुमार, समाजसेवी सुभाष, गीतू, अनु सैनी, बलराज सैनी, कश्मीर सैनी, रीना रानी, सीमा सैनी व सुनील सैनी आदि मौजूद रहे।