फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The daughter of a farmer's family, who studied in Aarohi school, confirmed MBBS seat

आरोही स्कूल में पढ़ी किसान परिवार की बेटी ने पक्की की एमबीबीएस की सीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
The daughter of a farmer's family, who studied in Aarohi school, confirmed MBBS seat
The daughter of a farmer's family, who studied in Aarohi school, confirmed MBBS seat - फोटो : Kaithal
नीमवाला की किसान परिवार की बेटी सुमेधा शर्मा ने नीट की परीक्षा पास कर जिले का नाम रोशन किया है। पूरे भारत से लगभग 16 लाख 14 हजार विद्यार्थियों ने परिक्षा दी थी। जिसमें बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सुमेधा शर्मा ने 2693 रैंक हासिल किया है। परिजनों ने बताया कि सुमेधा शर्मा का एमबीबीएस के लिए चयन होने का पूरा श्रेय हरियाणा सरकार को जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सुमेधा शर्मा ने आठवीं कक्षा राजौंद के एसडीएम इंटरनेशनल स्कूल से पास की थी। तत्पश्चात उसका एडमिशन सरकारी संस्था आरोही मॉडल स्कूल सोंगरी गुलियाना में हो गया था। सुमेधा ने दसवीं कक्षा हरियाणा बोर्ड से 96.4 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण की थी। इसके बाद उसका दाखिला हरियाणा सरकार द्वारा चलाई गई विशेष योजना सुपर 100 स्कीम में हो गया था। उसने रेवाड़ी के विकल्प फाउंडेशन में 2 वर्ष रहकर 10+2 मेडिकल पास करते हुए 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि हरियाणा सरकार ने सुपर 100 में चयनित इन विद्यार्थियों को विकल्प फाउंडेशन रेवाड़ी मे तैयारी करवाई। इन विद्यार्थियों के रहने, खाने-पीने, पढ़ने, वर्दी का पूरा खर्चा हरियाणा सरकार ने उठाया और परिणाम आप सबके सामने है। परिजनों ने बताया कि सरकार द्वारा यह योजना गरीब व मध्यम वर्ग के होनहार विद्यार्थियों के सपनों को नई उड़ान दे रही है। सुमेधा शर्मा व परिवार ने इस प्रकार की बेहतरीन योजनाएं चलाने के लिए हरियाणा सरकार का धन्यवाद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed