फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The councilor raised the issue of broken transfers of Balaji Colony and Subhash Nagar

Kaithal News: पार्षद ने बालाजी कॉलोनी और सुभाष नगर के टूटे इंतकाल की समस्या रखी

Sun, 20 Jul 2025 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 20 Jul 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
The councilor raised the issue of broken transfers of Balaji Colony and Subhash Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। वार्ड नंबर-14 के पार्षद दीपक शर्मा ने कैथल दौरे पर आए मुख्यमंत्री नायब सैनी से जनप्रतिनिधियों की सुनवाई के दौरान बालाजी कॉलोनी और सुभाष नगर के निवासियों की वर्षों पुरानी टूटे इंतकाल की समस्या से अवगत कराया।

दीपक शर्मा ने बताया कि बालाजी कॉलोनी और सुभाष नगर के कई घरों व प्लॉटों के इंतकाल सेक्टर-18 (हुडा) में ट्रांसफर हो चुके हैं। स्थिति यह है कि किसी की रजिस्ट्री अधिक जमीन की है, लेकिन इंतकाल कम भूमि का चढ़ा हुआ है। इससे लोगों को मकान बनाने, बेचने और रजिस्ट्री करवाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है और वार्डवासी कई बार अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन अब तक समाधान नहीं हो पाया। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की कि इस गंभीर समस्या का शीघ्र समाधान करवाया जाए ताकि वार्डवासियों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed