{"_id":"6ae4f2becae7fa774907cef4","slug":"the-council-will-capture-stray-animals-with-the-help-of-an-organization-kaithal-news-c-245-1-kht1013-157289-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: संस्था की मदद से लावारिस पशुओं को पकड़ेगी परिषद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: संस्था की मदद से लावारिस पशुओं को पकड़ेगी परिषद
Sat, 31 Oct 2026 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
शहर के ढांड पर घूमते बेसहारा पशु। संवाद
- फोटो : File Photo
कैथल। बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए अब एक निजी संस्था का सहयोग लिया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया में बार-बार असफल होने के बाद प्रशासन ने यह वैकल्पिक रास्ता निकाला है। नगर परिषद इस कार्य के लिए संस्था को प्रति पशु 400 रुपये का भुगतान करेगी।
डीएमसी ने पशुओं को पकड़ने के लिए नगर परिषद के सचिव के नेतृत्व में एक विशेष कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी संस्था के काम-काज, पशुओं को पकड़ने की प्रक्रिया और उन्हें सुरक्षित रूप से नंदीशाला या गौशाला पहुंचाने की पूरी निगरानी करेगी।
टेंडर न होने की स्थिति में शहरवासियों को इस समस्या से राहत देने के लिए अब एक स्थानीय संस्था को यह जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। तय समझौते के अनुसार, संस्था का स्टाफ शहर के विभिन्न वार्डों और मुख्य सड़कों से बेसहारा पशुओं को पकड़ेगा। इसके बदले नगर परिषद संस्था को प्रति पशु 400 रुपये की राशि देगी। प्रशासन को उम्मीद है कि इस नई व्यवस्था के लागू होने से शहर की सड़कों को जल्द ही बेसहारा पशुओं से मुक्त कराया जा सकेगा, जिससे यातायात सुगम होगा और हादसों पर भी लगाम लगेगी। जिला नगर आयुक्त कपिल शर्मा ने बताया कि नगर परिषद की तरफ से संस्था को 400 रुपये प्रति पशु पकड़ने के दिए जाएंगे। कमेटी जल्द ही संस्था के साथ मिलकर काम शुरू कर देगी। संवाद