फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The condition of the elderly who went to the bank to take pension deteriorated, died while going to PGI

बैंक में पेंशन लेने गए बुजुर्ग की हालत बिगड़ी, पीजीआई में जाते समय तोड़ा दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
The condition of the elderly who went to the bank to take pension deteriorated, died while going to PGI
करनाल रोड स्थित एसबीआई बैंक के बाहर एक बुजुर्ग बेहोशी की हालत में मिला। जो घर से पेंशन लेने के लिए बैंक में पहुंचा था। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में दाखिल कराया। जहां इसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। इसके बाद बीच रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा है।
विज्ञापन

गांव सिरटा निवासी सुरेंद्र (38) ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह अपना निजी कार्य करता है। उसके पिता फकीर चंद उसके पास रहते थे। दो अगस्त को उसके पिता को वह एसबीआई बैंक में पेंशन लेने छोडक़र अपने कार्य पर चला गया। इसके बाद लगभग एक घंटे बाद वह वापस आया तो उसके पिता सडक़ पर बेहोशी की हालत में मिले। इनके नाक व सिर में पीछे की ओर से खून बह रहा था। इसके बाद इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां डॉक्टर ने गंभीर हालत में इन्हें पीजीआई रेफर कर दिया। इसके बाोद बीच रास्ते में इनके पिता की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed