फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The condition of six roads of Cheeka and Pundri will improve

Kaithal News: चीका और पूंडरी की छह सड़कों की सुधरेगी हालत

Sun, 19 Mar 2023 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 19 Mar 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
The condition of six roads of Cheeka and Pundri will improve
कैथल। गुहला चीका व पूंडरी क्षेत्र की छह सड़कों का नए सिरे से निर्माण कराया जाएग। इन पर पीडब्ल्यूडी विभाग की तरफ से लगभग 15 करोड़ रुपये की लागत खर्च आएगी। विभाग ने इन सभी सड़कों का टेंडर खोल दिया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मरम्मत के अभाव में पिछले लगभग 10 वर्षों से सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। इन सड़कों से आने- जाने वाले हजारों राहगीरों को परेशानी हो रही थी। दो पहिया वाहन चालक सड़क से निकल नहीं पाते थे। बारिश के समय में सड़क पर गहरे गड्ढों में दो पहिया वाहन चालक चोटिल हो रहे थे। खस्ताहाल सड़कों में बड़े व छोटे वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे। अब इन सड़कों के सुधारीकरण के बाद कई गांवों के लोगों के आवाजाही में आसानी होगी। गौरतलब रहे कि पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से भेजे गए प्रस्ताव के बाद इन सड़कों की मरम्मत करने के लिए मंजूरी मिली थी। इसके बाद टेंडर लग गए थे।
विज्ञापन


अप्रैल के महीने के अंदर इन सडक़ों की मरम्मत शुरू हो जाएगी। नए सिरे से सड़कों का निर्माण व मरम्मत हो जाने के बाद ग्रामीणों को राहत मिलेगी। इन सड़कों की मरम्मत करवाने व नए सिरे से बनवाने को लेकर ग्रामीण सरकार व प्रशासन से मिल चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खस्ताहाल सड़कों से कई बार दुर्घटनाएं होने का खतरा रहता था। ग्रामीण सतबीर, राजेंद्र, नवाशा, अमरदीप व मनोज ने बताया कि सड़क खस्ताहाल होने के कारण अनाज से भरी ट्राली भी मंडियों में लाने को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। कई बार अनाज से भरी ट्रालियां पलट गई थी। अब राहत की उम्मीद जगी है।
ये सड़कें होंगी शामिल

सिरटा से खेड़ी गुलाम अली, चक्कू लदाना से खरकां, खेड़ी गुलाम अली से मेघा माजरा व तारा वाली, कक्यौर से ककराला, गुहला से खेड़ी दाबन व पूंडरी से हाबड़ी सड़क क नए सिरे से निर्माण होगा।

पीडब्ल्यूडी विभाग के एक्सईएन अरुण भाटिया ने कहा कि गुहला व पूंडरी क्षेत्र की छह सडक़ों के टेंडर खुल गए है। जल्द ही इन सडक़ों का नए सिरे से निर्माण होगा। लगभग 15 करोड़ रुपये की लागत इन सडक़ों को नए सिरे से बनाने के लिए लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed