{"_id":"647cfc23185e5e27b80edd75","slug":"the-condition-of-five-roads-will-improve-with-rs-2-crore-kaithal-news-c-245-1-kht1001-191-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: दो करोड़ से सुधरेगी पांच सड़कों की हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: दो करोड़ से सुधरेगी पांच सड़कों की हालत
Mon, 05 Jun 2023 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 05 Jun 2023 02:33 AM IST
विज्ञापन
कैथल। पिछले कई वर्षों से निर्माण की बाट जोह रही जिले की पांच सड़कों की हालत जल्द सुधरेगी। लोक निर्माण विभाग ने कलायत क्षेत्र की पांच प्रमुख सड़कों की मरम्मत के लिए टेंडर लगाया है। इन सड़कों की मरम्मत पर दो करोड़ दो लाख 61 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।
सड़कों की मरम्मत होने के बाद दर्जनों गांवों के ग्रामीणों का सफर सुगम होगा। विभाग जल्द से जल्द सड़कों का कार्य शुरू करवाने के प्रयास में है। इन सड़कों का वर्षाें पहले निर्माण किया गया था। बाद में इसकी कोई सुध नहीं ली गई। सड़कों की हालत खराब होने से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
कलायत क्षेत्र में आने वाली गुलियाणा से खेड़ी सिंबलवाली तक की सड़क, खेड़ी रायवाली से खेड़ी सिंबलवाली तक की सड़क, राजौंद से खेड़ी टालियांवाली रोड, किछाना मार्ग व सिसला-सिसमौर मार्ग पर लोक निर्माण विभाग की ओर से मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इन सड़कों की लंबाई करीब 25 किलोमीटर है। बीच में आने वाले कई गांवों के लोगों की रोजाना आवाजाही होती है।
विज्ञापन
फिलहाल ये सड़के उबड़-खाबड़ व गड्ढा युक्त हो चुकी हैं। आने-जाने वाले वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। रात के समय अंधेरे के चलते गड्ढों के कारण दुर्घटनाएं होने का भी अंदेशा रहता है। सड़कों की मरम्मत होने के कारण आने-जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी।
बाक्स
जल्द शुरू कराया जाएगा काम : पठानिया
लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता केएस पठानिया ने कहा कि विभाग ने सड़कों की मरम्मत से संबंधित कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है। मरम्मत के लिए दो करोड़ दो लाख 61 हजार रुपये से अधिक राशि का टेंडर लगाया गया है। जल्द ही इनकी मरम्मत का कार्य शुरू करवाया जाएगा और कार्य को कुछ ही दिनों में पूरा करवाया जाएगा।