{"_id":"678971a8e6e28978d500be9e","slug":"the-companys-own-employees-committed-fraud-kaithal-news-c-245-1-kht1001-126649-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कंपनी के ही कर्मियों ने की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कंपनी के ही कर्मियों ने की धोखाधड़ी
Fri, 17 Jan 2025 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 17 Jan 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
कैथल। शहर में एक कंपनी संचालक के साथ कंपनी के ही कर्मियों ने 3.80 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी कर ली। इस पर कंपनी संचालक के भाई ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी है।
इस पर पुलिस ने पुलिस ने एक महिला सहित तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। कैथल शहर निवासी रोहित ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके छोटे भाई पुनीत की यूएसए में ऑनलाइन पार्टी वीयर प्रोडक्ट की कंपनी है। इस पर वे वेबसाइट के जरिए चश्मे, हैट व अन्य प्रोडक्ट बेचते हैं। इसकी पेमेंट भी ऑनलाइन होती है। इसमें कुछ दिल्ली के कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। एक जनवरी 2015 से 30 जून 2024 तक कंपनी ने तीन करोड़ 80 लाख रुपये के प्रोडक्ट बेच दिए। कंपनी के कर्मचारी मनप्रीत ओबेरॉय, उसकी पत्नी मनप्रीत कौर व गौरव गुप्ता ने कंपनी की डिटेल बदलकर पेमेंट अपने खातों में करवा ली। ऐसा करके आरोपियों ने उनके साथ ठगी की है।
सिविल लाइन थाना प्रभारी शिवकुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।