{"_id":"68696d988d68c730020410f4","slug":"the-commission-is-not-satisfied-with-the-allegations-of-third-degree-torture-of-the-woman-kaithal-news-c-18-1-knl1004-685315-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: महिला को थर्ड डिग्री टॉर्चर के आरोप मामले में आयोग संतुष्ट नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: महिला को थर्ड डिग्री टॉर्चर के आरोप मामले में आयोग संतुष्ट नहीं
Sat, 05 Jul 2025 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 05 Jul 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सीवन/कैथल। सीवन थाने में गुमशुदगी के मामले की पूछताछ के लिए बुलाई गई महिला को थर्ड डिग्री टॉर्चर दिए जाने के आरोप पर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग से मिले जवाब से हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग असंतुष्ट है।
सीवन निवासी महिला ममता ने पुलिस पर थाने में मारपीट के गंभीर आरोप लगाए थे। शिकायत पर आयोग ने पहले डीसी और एसपी से जवाब तलब किया था। अब आयोग ने दोनों अधिकारियों को दो दिन के भीतर कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट दोबारा प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य रवि तारांवाली ने कहा कि यदि आने वाला जवाब संतोषजनक नहीं हुआ तो आयोग दोनों या किसी एक अधिकारी को तलब भी कर सकता है।
विज्ञापन
तारांवाली ने कहा कि महिला की ओर से लगाए गए आरोप बेहद गंभीर हैं। यदि एक दलित महिला के साथ थाने में इस प्रकार की बर्बरता हुई है तो यह न केवल निंदनीय, बल्कि कानूनी दृष्टि से भी गंभीर मामला है। आयोग इसमें हर हाल में उचित कार्रवाई करेगा। संवाद