{"_id":"681124c24aeb3517d204c3c0","slug":"the-coming-time-will-belong-to-inld-salindra-pratap-kaithal-news-c-18-1-knl1004-635332-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"आने वाला समय होगा इनेलो का : सलिंद्र प्रताप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आने वाला समय होगा इनेलो का : सलिंद्र प्रताप
Wed, 30 Apr 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 30 Apr 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। इनेलो ने सलिंद्र प्रताप राणा को किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस खुशी में विश्वकर्मा धर्मशाला परिसर में कार्यकर्ताओंं की आभार बैठक हुई। इसमें पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं ने सलिंद्र प्रताप राणा की नियुक्ति पर पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सलिंद्र प्रताप राणा ने कहा कि आने वाला समय इनेलो को होगा।
बैठक में भगवान परशुराम महोत्सव और इनेलो स्थापना दिवस उमंग-उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर खुशी जाहिर की। सलिंद्र प्रताप राणा ने कहा कि कलायत हलका में ताऊ देवीलाल, पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला और इनेलो राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला का हर वर्ग से गहरा जुड़ाव रहा है। लोकदल और इनेलो के माध्यम से मेहनतकश वर्ग को राजनीति में आगे बढऩे के अवसर हमेशा मिले।
इसके साथ ही विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं की सौगात ताऊ देवीलाल की नीतियों पर चलते हुए संगठन ने दी है। राणा ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए इनेलो संजीदगी से अपने कर्तव्य का निर्वहन हर वर्ग के लिए करती आई है।
विज्ञापन
इसलिए आने वाला समय फिर इनेलो का है और अभय चौटाला प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे। सलिंद्र प्रताप राणा ने भाजपा मंडल कार्यकारिणी मेंं उनका नाम घोषित करने पर आपत्ति जताते हुए बिना देरी के नाम हटाने को कहा गया है। राणा ने कहा कि मेरा जीवन इनेलो को समर्पित है। अब जीना यहां और मरना यहां।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नेता शमशेर कुराड़, पूर्व जिला अध्यक्ष मोनी बालू, भगवान परशु राम छात्र संगठन प्रधान सुमित राणा, सन्नी चौशाला, कश्मीर वाल्मीकि, सोनू नंबरदार, जसमेर राणा, विक्रम राणा, पवन भट्ट, साहिल राणा, भोलू राणा, जयभगवान शर्मा, कुलदीप सिंह, बीरजा धीमान, बिंद्र बालू, करतार बालू, रामफल आदि कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे।