{"_id":"626edd9f43906602c14fe927","slug":"the-cold-wind-brought-relief-in-the-morning-the-sun-became-a-disaster-in-the-afternoon-kaithal-news-knl106783681","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह ठंडी हवा ने दिलाई राहत, दोपहर को धूप बनी आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह ठंडी हवा ने दिलाई राहत, दोपहर को धूप बनी आफत
विज्ञापन
पिछले एक सप्ताह से पड़ रही तेज गर्मी के बाद रविवार सुबह लोगों को ठंडी हवा के चलने से राहत महसूस हुई। हालांकि शनिवार रात को उमस भरी गर्मी से लोग परेशान दिखे। साथ ही बिजली कट ने लोगों का जीना बेहाल कर रखा है।
रविवार को सुबह 10 बजे के बाद तेज धूप भी निकल आई। तेज गर्मी के कारण लोग परेशान दिखाई दिए। रविवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले कुछ दिनों से गर्मी से परेशान चल रहे लोगों को रविवार सुबह ठंड हवाओं के चलने से सुकून मिला। सुबह से ही ठंडी हवाओं के चलने का दौर जारी रहा। जैसे-जैसे दिन निकलता गया तो तेज धूप भी निकल आई। तेज धूप के कारण गर्मी में लोग परेशान दिखाई दिए। गर्मी से बचने के लिए लोग तरह-तरह के प्रयास करते हुए नजर आए। साथ ही बार-बार लग रहे बिजली कटों ने लोगों की परेशानी को और ज्यादा बढ़ा दिया। शनिवार रात लगभग तीन-चार बार बिजली के कट लगे, जिससे लोगों को दिक्कतें आई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है।
कृषि उपनिदेशक डॉ. कर्मचंद ने बताया कि गेहूं की कटाई के बाद नरमा की बिजाई का सीजन शुरू हो गया है। 15 मई तक किसान कपास की बिजाई कर सकते है। कपास एक ऐसी फसल है, जिसकी खेती के लिए कम लागत और बहुत कम सिंचाई की जरूरत पड़ती है। वहीं बाजार भाव अच्छा मिलने से किसानों को फायदा होता है। कपास की बिजाई का सही समय 25 अप्रैल से 15 मई तक होता है। सही समय पर कपास की बिजाई करके अच्छी पैदावार ली जा सकती है। एक एकड़ कपास की फसल में 50 किलो डीएपी, 10 किलो जिंक का प्रयोग करें। इससे अच्छी पैदावार होगी।