{"_id":"67410cb52acef90ebe00cfe4","slug":"the-cold-is-increasing-in-the-morning-and-evening-people-are-getting-troubled-kaithal-news-c-245-1-kht1001-124217-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सुबह और शाम के बढ़ रही ठंड, लोग हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सुबह और शाम के बढ़ रही ठंड, लोग हो रहे परेशान
विज्ञापन
कैथल। जिले में मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। इस सप्ताह में सोमवार के बाद से सुबह और शाम के समय धुंध नहीं छा रही है। हालांकि सुबह और शाम के समय ठंड के बढ़ने से लोगों का जन जीवन जरूर प्रभावित हुआ है। मौसम में हुए बदलाव के बीच धुंध व कोहरा तो नहीं छाया लेकिन लगातार बढ़ रही ठंड से कहीं न कहीं दिनचर्या काफी प्रभावित होती है।
वहीं, अब दोपहर में धूप खिलने के बाद सैर करने वालाें को भी सुविधा हुई है। सुबह और शाम के समय तो तापमान कम होता है लेकिन दिन के समय अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होती है। यह भी लोगों के लिए काफी राहत भरा है। स्मॉग छंटने के बाद सुबह से ही धूप निकल रही है। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 24.9 और न्यूनतम 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि इस मौसम में धुंध पड़ने से न तो गेहूं की फसल को कोई नुकसान होगा। वर्मा ने बताया कि इस मौसम में किसान अपने खेतों में वैज्ञानिकों की सलाह से ही सिंचाई करें। कहा कि अभी धुंध न पड़ने से आमजन को राहत मिलेगी।