फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The CM stopped by the roadside and listened to the problems of the villagers.

Kaithal News: सड़क किनारे सीएम रुके ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं

Wed, 24 Dec 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 24 Dec 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
The CM stopped by the roadside and listened to the problems of the villagers.
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आमजन से सीधे संवाद की मिसाल पेश करते हुए मंगलवार को ढांड में सड़क किनारे खड़े ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री चुहड़माजरा में गुरु ब्रह्मानंद जयंती कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद सड़क मार्ग से कुरुक्षेत्र की ओर जा रहे थे। ढांड बस स्टैंड के समीप सड़क किनारे खड़े ग्रामीणों पर नजर पड़ते ही उन्होंने तुरंत अपना काफिला रुकवाया और स्वयं ग्रामीणों के बीच पहुंच गए।

श्याम कॉलोनी के पुरुषों और महिलाओं ने मुख्यमंत्री को अपनी कॉलोनी की गलियों से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया। कॉलोनी निवासी दीनानाथ शाक्य ने बताया कि उनकी गली कई वर्षों से कच्ची पड़ी है, जबकि कॉलोनी की अन्य गलियां पक्की बनाई जा चुकी हैं। बरसात के मौसम में कीचड़ और जलभराव के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है, जिससे आवागमन भी प्रभावित होता है।
विज्ञापन


ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्याम कॉलोनी वासियों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाएगा और कच्ची गलियों को पक्का बनवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि मुख्यमंत्री इस तरह स्वयं रुककर व्यक्तिगत रूप से उनकी समस्याएं सुनेंगे। लोगों ने इसे संवेदनशील नेतृत्व और जनसेवा का उदाहरण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed