फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The clouds in the sky increased the concern of the farmers

Kaithal News: आसमान में छाए बादलों ने बढ़ाई किसानों की चिंता

Mon, 24 Apr 2023 03:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 24 Apr 2023 03:16 AM IST
विज्ञापन
The clouds in the sky increased the concern of the farmers
कैथल। गेहूं कटाई और सूखा चारा बनाने का अभी काम खत्म भी नहीं हुआ। इससे पहले ही रविवार को मौसम परिवर्तन से किसानों की चिंता बढ़ गई। सुबह से लेकर शाम तक आसमान में काले बादल छाए रहे। लोगों को गर्मी से तो राहत मिली, लेकिन किसानों को गेहूं की चिंता सताने लगी है। क्योंकि इस बार गेहूं के सीजन में किसान पहले ही मौसम की मार झेल चुके हैं, ऐसे में अब गेहूं का कटाई का सीजन लगभग पूरा हो चुका है। वहीं मंडियों में गेहूं पड़ी है और खेतों में तूड़ी बनाने का कार्य जोरों पर है। अगर इस समय वर्षा होती है तो किसानों का तूड़ी बनाने का कार्य प्रभावित होगा। जिले में रविवार को अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया ।
विज्ञापन

मौसम के बदले रुख को देखते हुए किसानों ने अपना काम समेटने की गति और तेज कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि वर्षा होने से उनकी मंडियों में पड़ी गेहूं की फसल खराब हो सकती है। दूसरी ओर जिलेभर की मंडियां गेहूं से अटी पड़ी हैं। किसानों को गेहूं की फसलों को खुले में डालना पड़ रहा है। पिछले सप्ताह हुई बरसात से गेहूं में नमी की मात्रा बढ़ गई थी, जिस कारण अभी तक भी खरीद पूरी नहीं हुई। इससे किसानों को गेहूं सूखने का इंतजार करना पड़ रहा है। किसान प्रदीप चहल, साहिल चहल नरड़, कृष्ण, महाबीर, सतपाल ने कहा कि इस समय बरसात होना किसानों के लिए काफी नुकसानदायक है। मार्च महीने में वर्षा होने से किसानों को पहले ही काफी नुकसान हुआ है। अब गेहूं कटाई का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अब तूड़ी बनाने का कार्य जोरों पर है, अगर बरसात होती है तो एक सप्ताह तक काम प्रभावित होगा।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. जसबीर सिंह ने कहा कि खेतों में गेहूं कटाई का सीजन लगभग खत्म हो गया है। किसान चारा समेटने में लगे हुए हैं। वर्षा होने से किसानों के लिए समस्या हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिन मौसम में बदलाव रहेगा। वर्षा की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed