फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The cleaning workers remained angry... DC picked up the garbage

रूठे रहे सफाई कर्मी... डीसी ने उठवाया कचरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
The cleaning workers remained angry... DC picked up the garbage
कैथल। छह दिन से जारी सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण शहर में जगह-जगह कचरे को देखते हुए प्रशासन ने बुधवार को डीसी डा. संगीता तेतरवाल के आदेशानुसार भारी पुलिस सुरक्षा के बीच शहर के कचरा प्वाइंटस से कचरे का उठान करवाया। इस दौरान करनाल रोड पर कचरा उठान का विरोध करने पर ‘रूठे’ लगभग दो सौ से अधिक कर्मचारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उन्हें दोपहर बाद छोड़ा। कचरा प्वाइंट्स से कचरा उठान का कार्य प्रशासन ने जारी करवाया है। दूसरी ओर सफाई कर्मचारियों ने बैठक करके आगामी रणनीति बनाने की बात कही।
विज्ञापन

गौरतलब है कि छह दिन से सफाई कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल के कारण शहर के हर कचरा प्वाइंट पर कचरे का ढेर लग गया है। लोग परेशान हो रहे हैं। शहर के पार्षदों ने मंगलवार को डीसी डा. संगीता तेतरवाल से मिलकर कचरे के उठान की मांग की थी। इसके बाद बुधवार की सुबह एसडीएम संजय कुमार, डीएमसी कुलधीर सिंह, ईओ कुलदीप मलिक, डीएसपी रविंद्र सांगवान सहित अन्य पुलिस व प्रशासन के अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ नए बस अड्डे के निकट पहुंचे।
विज्ञापन

जहां से कचरे का उठान शुरू करवाया। इसके बाद प्रशासनिक अमला कचरा उठवाते हुए करनाल रोड पर जाट स्कूल के निकट तक पहुंच गया। दूसरी ओर सूचना मिलने पर सफाई कर्मचारी यहां प्रदर्शन करते हुए पहुंच गए। नहर कॉलोनी के सामने एक जेसीबी को कर्मचारियों ने रोकने का प्रयास किया। वे उसके ऊपर चढ़ गए। इस पर एसडीएम ने कर्मचारियों को हिरासत में लेने के आदेश दिए। इस दौरान पार्षद शमशेर फौजी ने स्पष्ट कह दिया कि वे अपने वार्ड में सफाई करवाना चाहते हैं इसीलिए वे प्रशासन की कार्रवाई का समर्थन करते हैं। वहीं कुछ कर्मचारी सड़क पर लेट गए। इसके बाद पुलिस लगभग तीन बसों में भरकर कर्मचारियों को राजौंद ले गई। इसी बीच कर्मचारी नेता शिवचरण व अन्य की अगुवाई में कर्मचारियों ने गिरफ्तारी के विरोध में डीसी के आवास के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां पहुंचे डीएसपी ने हिरासत में लिए कर्मचारियों को छोड़ने का आश्वासन दिया। दोपहर बाद हिरासत में लिए कर्मचारी छोड़ दिए। वहीं प्रशासन ने शहर में लगभग 15 प्वाइंट्स से कचरा उठवाया। राजौंद ले जाए गए कर्मचारियों में बिट्टू, लक्की, सुरेंद्र कुमार, चाहत, सुल्तान, मनोज, जयप्रकाश, फायर कर्मचारी राजेंद्र सिंह, वर्षा सहित 200 से अधिक कर्मचारी शामिल थे।
दूसरी ओर कर्मचारी नेता शिवरण ने बताया कि शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों की हिरासत के विरोध में थाना सिटी व डीसी आवास के बाहर प्रदर्शन किया। इसके बाद सिटी थाने से विक्की टांक व राजौंद ले जाए गए सभी कर्मचारियों को छोड़ा गया। सायं के समय कर्मचारी फिर से नगर परिषद कार्यालय में एकत्रित होंगे। 24 घंटे धरना जारी रहेगा। राज्य कमेटी ने अपनी हड़ताल अब 29 अक्तूबर तक बढ़ा दी है। जिस कारण शहर में जबरदस्ती उठवाए जा रहे कचरे का विरोध जारी रखा जाएगा।
उधर, ईओ कुलदीप मलिक ने बताया कि डीसी महोदया के निर्देशानुसार एसडीएम, डीएमसी व अन्य आला अधिकारियों की अगुवाई में शहर के लगभग 15 से अधिक कचरा प्वाइंटस से कचरे का उठान करवा दिया है। यह कार्रवाई अभी जारी है।

नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगे माने जाने के लिए उन्होंने सीएम को पत्र लिखकर मांग की थी। पार्षदों ने कर्मचारियों से हड़ताल के दौरान डंपिंग प्वाइंटस से कचरा उठान की बात कही थी। वे नहीं मानें। इसके बाद डीसी से मांग की गई थी। अब प्रशासन ने कचरे का उठान करवाया है। जो शहर के लिए बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed