{"_id":"67f977980c0f3be16e07d103","slug":"the-civil-surgeon-inspected-and-gave-instructions-to-treat-patients-well-kaithal-news-c-36-1-sknl1017-140698-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सिविल सर्जन ने निरीक्षण कर मरीजों से अच्छा व्यवहार के निर्देश दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सिविल सर्जन ने निरीक्षण कर मरीजों से अच्छा व्यवहार के निर्देश दिए
विज्ञापन
अंबाला। मरीजों के लिए कौशल सेवा व्यवस्था को लेकर शुक्रवार अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ. राकेश सहल ने निरीक्षण किया। रजिस्ट्रेशन काउंटर की भी व्यवस्था देखते हुए स्टाफ से अस्पताल में आने वाले सभी सीनियर सिटीजन व अन्य मरीजों से अच्छा व्यवहार करने व काउंटर को सुचारू रूप से चलने को कहा।
उन्होंने कहा कि सीनियर सिटीजन के बैठने के लिए एक लाइन ओर लगाने के भी निर्देश दिए गए। सुबह 9 बजे आते ही सिविल सर्जन ने सबसे पहले इमरजेंसी का जायजा लिया। उनके साथ कार्यकारी पीएमओ डॉक्टर पूजा पेंटल व इमरजेंसी स्टाफ की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर इलाज व अस्पताल में अच्छी व्यवस्था देना हमारी प्राथमिकता है। इसी को बरकरार रखते हुए समय-समय पर नागरिक अस्पताल की व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण दिन व रात में किया जा रहा है।
इसके अलावा आईपीडी व ओपीडी ब्लॉक का भी जायजा लिया। ओपीडी में बैठे डॉक्टर्स से भी बातचीत करते हुए उन्हें निर्देश दिए कि वह सुबह 9 बजे अपनी - अपनी ओपीडी सुनिश्चित करें। इस दौरान डॉक्टर विनय गोयल, आरएमओ डॉक्टर जितेंद्र चौहान, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर बाला शर्मा, सेनिटरी इंपेक्टर जतिन यादव, आई सी एन महक धीमान, पूनम सैनी व अन्य स्टाफ मौजूद रहा।