{"_id":"627423132642b11d2c53b93d","slug":"the-children-of-sonipat-and-the-girls-hoisted-the-flag-of-victory-kaithal-news-knl107206037","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत के छोरे और छोरियों ने फहराया जीत का परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत के छोरे और छोरियों ने फहराया जीत का परचम
विज्ञापन
35-कैथल। 56वीं हरियाणा राज्य जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता के अंतिम दिन सोनीपत की महिला विजेता टी?
- फोटो : Kaithal
कैथल। आरकेएसडी पीजी कॉलेज के खेल प्रांगण में बृहस्पतिवार को 56 वीं हरियाणा राज्य जूनियर बास्केटबॉल स्पर्धा का समापन हो गया। अंतिम दिन हुए फाइनल मुकाबलों में सोनीपत के छोरे और छोरियों ने जीत का परचम फहरा दिया। लड़कियों के फाइनल मुकाबले में उसने पानीपत को हराया और लड़कों के वर्ग में भिवानी की टीम उपविजेता रही।
इससे पूर्व कार्यक्रम में चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय भिवानी के उपकुलपति प्रोफेसर राजकुमार मित्तल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। कॉलेज प्रबंधक समिति ने उनका स्वागत किया। उपकुलपति प्रोफेसर राजकुमार मित्तल ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर खेलों की शुरुआत करवाई। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया।
इसके बाद हुए मुकाबलों में लड़कियों के वर्ग में पहला सेमीफाइनल मैच कैथल और सोनीपत के बीच हुआ। इसमें सोनीपत ने 25-20 के स्कोर से विजय प्राप्त की। दूसरे सेमीफाइनल मैच में पानीपत ने हिसार को 35-25 से हराया। फाइनल मैच में सोनीपत ने पानीपत को 53-38 से हराकर ट्रॉफी जीत ली। हिसार की टीम तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
लड़कों के वर्ग में पहले सेमीफाइनल में सोनीपत ने जींद को 80-60 के स्कोर से हराया। दूसरे सेमीफाइनल मैच में भिवानी ने पानीपत को 48-31 के स्कोर से हराया। फाइनल में सोनीपत ने भिवानी को 68-48 के स्कोर से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस वर्ग में जींद की टीम तृतीय रही।
दोनों वर्गों में सोनीपत के छोरे और छोरियों ने अपनी मेहनत से जीत का इबारत लिख दी। जीत के बाद सभी खिलाड़ियों के चेहरे पर खुशी देखने लायक थी। तकनीकी कार्यों को पूरा करने अनूप धीमान, दीपिका, संजू, राजेश, गुरमीत, सतबीर व जयबीर ने सहयोग किया। इस अवसर पर उर्विल, ऋतु, प्रवीण, धर्मेंद्र कुमार, राजबीर, अमित व कर्मवीर मौजूद थे।

34-कैथल। 56वीं हरियाणा राज्य जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता के अंतिम दिन सोनीपत की पुरूष विजेता टी?- फोटो : Kaithal