{"_id":"681a663e848a9e3570026edc","slug":"the-child-injured-in-the-accident-died-there-was-chaos-in-the-house-kaithal-news-c-18-1-knl1004-640496-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: हादसे में घायल बच्चे की गई जान, घर में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: हादसे में घायल बच्चे की गई जान, घर में कोहराम
Wed, 07 May 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 07 May 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। सोमवार देर शाम ट्रक की टक्कर से घायल छह वर्षीय यश की देर रात्रि मौत हो गई। यश को गंभीर अवस्था में कैथल के निजी अस्पताल ले जाया गया था उसके बाद वहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया था। चंडीगढ़ पहुंचने से पहले ही रास्ते में यश ने दम तोड़ दिया। इकलौते बेटे की मृत्यु की सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। पिता नीरज की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
बच्चे के ताऊ सूरज ने बताया कि उसका भतीजा यश पुत्र नीरज अपने परिवार के सदस्यों के साथ गोगा माड़ी मंदिर से घर वापस लौट रहा था। जब वह गर्ल स्कूल के सामने पहुंचा तो अचानक तेज गति से आ रहे ट्रक ने यश को टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। कैथल के निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ रेफर किया गया जहां रास्ते में यश की मौत हो गई।
पहली कक्षा में पढ़ने वाला यश परिवार का इकलौता बेटा था। इससे पहले यश के एक भाई व एक बहन की मौत हो चुकी है। यश की मौत के बाद परिवार सदमे में है। थाना प्रभारी जय भगवान ने बताया कि मृतक यश के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। आरोपी ट्रक चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा