{"_id":"682e339be7c25afcd60620c0","slug":"the-chariot-will-spread-awareness-in-villages-with-low-sex-ratio-kaithal-news-c-18-1-knl1004-652291-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कम लिंगानुपात वाले गांवों में अलख जगाएगा रथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कम लिंगानुपात वाले गांवों में अलख जगाएगा रथ
Thu, 22 May 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 22 May 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत बुधवार को उपायुक्त प्रीति ने लघु सचिवालय से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले के उन 10 गांवों में पहुंचेगा, जहां लिंगानुपात अपेक्षाकृत कम है। रथ के माध्यम से ग्रामीणों को बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने और कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए जागरूक किया जाएगा।
यह जागरूकता वाहन चंदाना, टयोंठा, बाता, पबनावा, नौच, भूना, हरसोला, करोड़ा, सांच और काकौत गांवों में जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग के कर्मचारी गांव-गांव जाकर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश लोगों तक पहुंचाएंगे।
बेटियों को दें उड़ान का अवसर: डीसीडीसी प्रीति ने कहा कि समाज में वास्तविक विकास तभी संभव है जब बेटियों को समान अधिकार, शिक्षा और अवसर मिलें। उन्होंने कहा, कि एक शिक्षित बेटी केवल एक परिवार की ही नहीं, बल्कि पूरे समाज और देश की रीढ़ बन सकती है। आज बेटियां हर क्षेत्र में सफलता के नए आयाम गढ़ रही हैं। हमें उन्हें आगे बढ़ने का पूरा मौका देना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या पर रोक, दहेज प्रथा के खिलाफ जागरूकता और शिक्षा में समानता को जरूरी बताया। साथ ही, आशा वर्कर, एएनएम और आंगनबाड़ी वर्करों को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं की जानकारी अपडेट रखें और भ्रूण लिंग जांच जैसी किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यवाहक जिला कार्यक्रम अधिकारी शशि बाला सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।