{"_id":"69f7c98cb89f7056c009f0f4","slug":"the-chairs-at-the-railway-station-are-broken-and-the-toilets-are-in-a-bad-condition-kaithal-news-c-245-1-kn11005-148816-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: रेलवे स्टेशन पर कुर्सियां टूटीं और शौचालय भी हैं बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: रेलवे स्टेशन पर कुर्सियां टूटीं और शौचालय भी हैं बदहाल
Mon, 04 May 2026 03:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 04 May 2026 03:47 AM IST
विज्ञापन
कैथल के रेलवे स्टेशन पर बना टैंक जिसमें से आता है गर्म पानी। संवाद
कैथल। शहर के रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं की कमी सामने आई है। स्टेशन परिसर में लगी कई कुर्सियां टूटी पड़ी हैं, जिससे यात्रियों को बैठने में परेशानी होती है। वहीं शौचालयों में गंदगी के ढेर लगे हैं जिससे यात्रियों को संक्रमण का खतरा सताता है। यात्रियों ने इन समस्याओं के समाधान की मांग की है।
जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन सैकड़ों यात्रियों का आवागमन होता है। यहां यात्रियों की सुविधा के लिए बनाई गई व्यवस्थाएं लंबे समय से उपेक्षित हैं। प्लेटफॉर्म पर लगी कुर्सियों में से कई टूट चुकी हैं। कुछ कुर्सियों के पाये टूटे हुए हैं तो कुछ की सीटें उखड़ी हुई हैं। ऐसे में लोग मजबूरी में जमीन पर बैठना पड़ रहा है या फिर खड़े-खड़े ही ट्रेन का इंतजार करते हैं। यात्रियों का कहना है कि कई बार इस समस्या को लेकर अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द टूटी कुर्सियों की मरम्मत करवाई जाए और शौचालयों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। संवाद