फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The car of the baraatis collided with a tree, one died and three were injured

Kaithal News: पेड़ से भिड़ी बरातियों की कार एक की गई जान, तीन जख्मी

Sun, 04 May 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 04 May 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
The car of the baraatis collided with a tree, one died and three were injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। क्योड़क गांव में बरोट मार्ग पर शुक्रवार देर शाम कार की टक्कर लगने से दूसरी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से भिड़कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह कार बरातियों से भरी थी। हादसे में कार सवार 28 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

हादसे में कार काफी क्षतिग्रस्त हो गई। ये बराती रायसन गांव से अपने घर लौट रहे थे तभी हादसे का शिकार हो गए। मृतक युवक की पहचान रायसन निवासी विनोद के रूप में हुई है। बाकी तीन घायलों का इलाज किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। राहगीरों की सहायता से घायलों को जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन


कैथल सदर थाने में दी गई शिकायत में करनाल के रायसन निवासी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वे भाई और एक बहन हैं और सभी शादीशुदा हैं। दो मई वह अपने गांव के अमृत पुत्र शीशपाल की बरात में क्योड़क में आया हुआ था। साथ में भाई विनोद, अनिरुद्ध, अंकुश व अशोक भी थे। विवाह के बाद समय तड़के करीब चार बजे वे सभी रायसन गांव के लिए गाड़ियों में बैठकर चले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनिरुद्ध, अंकुश, विनोद व अशोक अपनी ऑल्टो कार में बैठकर क्योड़क से रायसन के लिए चले थे और वह दूसरी गाड़ी में अन्य बरातियों के साथ उनकी गाड़ी के पीछे चले रहे थे। जब वे क्योड़क से करीब दो किलोमीटर दूर बरोट गांव वाली सड़क पर पहुंचे तो पीछे से आ रही एक स्विफट कार ने उनकी गाड़ी को क्राॅस करके तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाते हुए आगे चल रही आल्टो कार को पीछे से टक्कर मारी।


इस कारण ऑल्टो कार घुमकर सड़क के साइड में खदानों में खड़े सफेदों के पेड़ों से जा टकराई। इस हादसे में भाई विनोद सहित अनिरुद्ध, अंकुश व अशोक घायल हुए। सभी को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां उसके भाई विनोद को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि अन्य तीन युवकों का इलाज जारी है।

मामले के संबंध में थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed