{"_id":"689255ae41134c453e07bcd3","slug":"the-bus-hit-the-street-vendor-kaithal-news-c-18-1-knl1004-709096-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बस ने रेहड़ीवाले को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बस ने रेहड़ीवाले को मारी टक्कर
Wed, 06 Aug 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 06 Aug 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ढांड। नेशनल हाईवे 152डी स्थित चंदलाना गोलचक्कर के पास मंगलवार देर शाम प्राइवेट सहकारी समिति की बस के चालक ने रेहड़ीवाले युवक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची। राहगीरों की मदद से युवक को पहले एक निजी क्लीनिक में ले जाया गया, लेकिन गंभीर चोटें होने के कारण परिजनों ने उसे एंबुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
घायल की पहचान विक्रम निवासी चंदलाना के रूप में हुई है, जो 152डी पुल के नीचे रेहड़ी लगाकर अपना जीवनयापन करता है। घटना के समय वह रेहड़ी समेटकर घर लौट रहा था।
विज्ञापन
बस में सवार यात्रियों ने बताया कि चालक नशे की हालत में था और करनाल से ही बस को बेहद लापरवाही से चला रहा था। यात्रियों ने कई बार उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी मस्ती में वाहन दौड़ाता रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अंततः चंदलाना गोलचक्कर पर उसने विक्रम को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर भीड़ एकत्र हो गई।
स्थानीय लोगों ने चालक का मेडिकल कराने की मांग की और कार्रवाई पर जोर दिया।
समाचार लिखे जाने तक
पुलिस मौके पर मौजूद थी और स्थिति पर नियंत्रण बनाने का प्रयास कर रही थी।