फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The body of the young man was brought from America after 32 days

Kaithal News: अमेरिका से 32 दिन बाद लाया गया युवक का शव

Sat, 24 May 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 24 May 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
The body of the young man was brought from America after 32 days
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। रोजगार की तलाश में अमेरिका गए पबनावा निवासी रामदयाल की वहां पर हार्ट अटैक से हुई मौत से घर में मातम छाया हुआ है। 32 दिनों के बाद मृतक के शव को पैतृक गांव लाया गया। शुक्रवार को सुबह उसके शव का गांव पबनावा में पहुंचने पर अंतिम संस्कार किया गया।

मृतक रामदयाल के पड़ोसी मुल्तान ने बताया कि रामदयाल होटल मैनेजमेंट का डिप्लोमा करने के बाद कुरुक्षेत्र में कार्य किया। फिर अमेरिका चला गया। वहां पर भी उसे होटल में नौकरी मिल गई। लेकिन 21 अप्रैल को अचानक उसे दिल का दौरा पड़ा और उसकी मौत हो गई। मुल्तान ने बताया कि रामदयाल की मौत के बाद उसके शव को अपने वतन लाने के लिए घरवालों के पास पैसों का इंतजाम नही हो सका था। विदेशों में रह रहे भारतीय युवाओं ने शव को भारत भेजने का इंतजाम किया।
विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह उसके शव का गांव पबनावा में पहुंचने पर अंतिम संस्कार किया गया। मुल्तान ने बताया कि रामदयाल अपने पीछे पत्नी, 14 वर्षीय लड़का, दिव्यांग भाई व दिव्यांग मां को रोता बिलखता छोड़ गया। इस समय रामदयाल के परिवार में कमाने वाला कोई नहीं है। उसके पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। खेती का काम करते समय मां की बाजू कट गई थी। जिससे वह काम करने में असमर्थ है। उसका छोटा भाई टांग से लाचार है जिससे वह चल फिर नहीं सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed