फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The body of 28-year-old Aman arrived in Faridabad from Canada after 12 days.

Kaithal News: 12 दिन बाद कनाडा से फरियाबाद पहुंचा 28 वर्षीय अमन का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
The body of 28-year-old Aman arrived in Faridabad from Canada after 12 days.
गांठ
राजौंद। कनाडा के ब्राम्पटन में हुए हादसे में गांव फरियाबाद निवासी 28 वर्षीय अमन ढुल की मौत हो गई। हादसे के करीब 12 दिन बाद मंगलवार को अमन का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। गांव के श्मशान घाट में अमन का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण रिश्तेदार और क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

अमन के पिता रामकुमार ढुल ने बताया कि उनका बेटा पिछले करीब चार वर्षों से कनाडा के ब्राम्पटन में रह रहा था। वहां वह ट्रक चालक के रूप में कार्य करता था। बताया जा रहा है कि काम के सिलसिले में वह एक स्थान पर मौजूद था। इस दौरान जेसीबी मशीन की सहायता से एक वाहन को लोड किया जा रहा था। वाहन लोड करते समय सामान की एक भारी-भरकम गांठ अचानक अमन के ऊपर आ गिरी। गांठ के नीचे दबने से अमन गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे की सूचना कनाडा में रह रहे गांव के ही एक अन्य युवक ने दूरभाष के माध्यम से अमन के परिजनों को दी। परिजनों ने अमन के पार्थिव शरीर को भारत लाने की प्रक्रिया पूरी की। करीब 12 दिन बाद उसका पार्थिव शरीर गांव फरियाबाद पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमन अपने परिवार में दो भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। उनका बड़ा भाई अंकित और बहन दोनों विवाहित हैं। अमन के पिता रामकुमार ढुल खेती-बाड़ी करते हैं। अमन की मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

गांठ

गांठ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed