फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The atmosphere of Satchandi Yagna was filled with chants and hymns.

Kaithal News: सतचंडी यज्ञ में हवन व भजनों से गूंजा माहौल

Thu, 26 Mar 2026 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 26 Mar 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
The atmosphere of Satchandi Yagna was filled with chants and hymns.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर क्षेत्र के मंदिरों में आस्था का जनसैलाब उमड़ रहा है। नगर स्थित बाबा बहादुर वन मंदिर में चल रहे आठ दिवसीय सतचंडी यज्ञ के सातवें दिन विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर हवन किया गया, वहीं अन्य मंदिरों में भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर मां दुर्गा की आराधना कर रहे हैं।

बाबा बहादुर वन मंदिर में 19 मार्च से सात ब्राह्मणों द्वारा सतचंडी पाठ का शुभारंभ किया गया था, जो निरंतर श्रद्धा और भक्ति के माहौल में जारी है। महंत तेजगिरी और आचार्य बृज भूषण हरित ने बताया कि यह यज्ञ आठ दिनों तक चलेगा और दुर्गा अष्टमी के दिन हवन के साथ इसका विधिवत समापन किया जाएगा। इस दौरान कन्या पूजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस धार्मिक आयोजन का उद्देश्य नगर में सुख-शांति, समृद्धि और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना है। हर वर्ष चैत्र नवरात्र पर इस तरह के आयोजन किए जाते हैं, जिनमें नगरवासियों का भरपूर सहयोग मिलता है। इस अवसर पर दीपक हरित, नरेंद्र पंडित, रवि श्याम, मदन, महावीर और नवीन सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दुर्गा मंदिर, भद्रकाली मंदिर और बाबा बहादुरबण मंदिर में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालु विधि-विधान के साथ मां भद्रकाली की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। दिनभर मंदिरों में भक्तों का आना-जाना लगा रहता है, जबकि शाम और रात्रि के समय विशेष पूजा और आरती के दौरान भारी भीड़ देखने को मिलती है।

नवरात्र के दौरान महिला संकीर्तन मंडलियों द्वारा प्रतिदिन भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। भक्ति-भाव से ओतप्रोत भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। मंदिरों में आकर्षक सजावट और रोशनी के बीच श्रद्धालु व्रत रखकर मां की आराधना में लीन हैं।


अष्टमी और नवमी के नजदीक आते ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और आस्था का माहौल चरम पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed